UP T20 League 2025: सिर चढ़ कर बोला भुवनेश्वर कुमार के स्विंग का जादू, पहले ओवर में ही उड़ाए बल्लेबाजों के होश  

UP T20 League 2025: भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करके एक बार फिर से सभी फैंस का दिल जीत लिया। यूपी टी20 लीग के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में भुवनेश्वर के स्विंग का जादू एक बार फिर से देखने को मिला।

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar

UP T20 League 2025: भारतीय टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करियर के अंतिम पड़ाव में भी कमाल कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में लखनऊ फाल्कन्स के लिए भुवनेश्वर कप्तानी कर रहे हैं। जहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके एक बार फिर से सभी फैंस का दिल जीत लिया। यूपी टी20 लीग के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में भुवनेश्वर के स्विंग का जादू एक बार फिर से देखने को मिला। जहां पर उन्होंने पहले ओवर में ही बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। 

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार की स्विंग से बल्लेबाज बेहाल 

मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच टूर्नामेंट का दूसरा क्वालिफायर खेला जा रहा है। जहां पर मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 143 रन ही बनाए। जवाब में बारिश के कारण मैच रुकने तक लखनऊ की टीम ने 3.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए ही 30 रन बना लिए हैं। अभी उन्हें जीत के लिए 114 रनों की जरूरत है। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने एक रन भी नहीं दिए। भुवी की स्विंग देखकर बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। मुकाबले में भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में चमके हैं भुवनेश्वर कुमार 

उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 9 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 19.29 की शानदार औसत से 11 विकेट अपने नाम किया। इकॉनमी की बात करें तो भुवी ने 6.73 की रेट से ही रन लुटाए हैं। भुवनेश्वर ने इसके साथ ही कप्तानी भी शानदार की है। जिसके कारण ही उनकी टीम फाइनल के बेहद करीब भी नजर आ रही है। हालांकि भुवनेश्वर कुमार इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी शायद ही टीम इंडिया में दोबारा कमबैक कर सके। भुवी अब आईपीएल 2025 में दोबारा आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ