U19 World Cup Final IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के बेनोनी में रविवार 11 फरवरी को खेला जाएगा। एक साल के अंदर यह तीसरा मौका होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें क्रिकेट फील्ड पर किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल में होंगी। हालांकि यह अंडर 19 फाइनल है लेकिन इससे पहले दो बार सीनियर टीमें फाइनल में आईं और दोनों बार कंगारू टीम ने बाजी मारी। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा की टीम की हार का बदला क्या उदय सहारन के युवा शेर ले पाते हैं या नहीं।
ऑस्ट्रेलिया से फाइनल नहीं हारा भारत
मौजूदा टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। इस टूर्नामेंट भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं तो ऑस्ट्रेलिया ने भी एक मैच बेनतीजा रहने के अलावा सभी मुकाबले जीते हैं। सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था तो ऑस्ट्रेलियाई टीम रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान से एक विकेट से जीती थी। यह तीसरा मौका होगा जब अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। इससे पहले 2012 में उन्मुक्त चंद और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था।
भारतीय टीम फाइनल में है तो सभी की छठे खिताब पर नजरें हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले तीन बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऐसे में भारतीय टीम के फैंस एक्टिव हो गए हैं। फिर सभी को वनडे वर्ल्ड कप और WTC की वो हार भी याद आ गई हैं। लेकिन सभी जानना चाहते होंगे कि आखिर यह फाइनल मुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। तो उसकी जानकारी देते हैं।
कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live Match
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला सभी फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी की बात करें तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी। वहीं सभी ताजा अपडेट्स के लिए आप न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़े रह सकते हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस दोपहर 1 बजे होगा।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
ऑस्ट्रेलिया: ह्यू वेइबगेन (कप्तान), लाचलान एटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, टॉम कैंपबेल, हैरी डिक्सन, रयान हिक्स, सैम कोनस्टास, राफेल मैकमिलन, एडन ओ’कॉनर, हरजस सिंह, टॉम स्ट्राकर, कैलम विडलर, ओली चोटी।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
42 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
43 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines