Under 19 World Cup 2024: अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम फतह हासिल करने से सिर्फ 2 कदम दूर है। आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत अभी तक इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा है। भारत ने इस अंडर 19 विश्व कप में कुल 4 मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि 2 और कदम जीत की ओर बढ़ाकर विश्व कप खिताब पर कब्जा किया जा सके। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे शुरू होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup: ‘जीतकर ही जाऊंगा’ वर्ल्ड कप को लेकर सरफराज खान के भाई ने कही बड़ी बात
5 बार U19 विश्व कप जीत चुका है भारत
बता दें कि भारतीय टीम इस विश्व कप से पहले 5 अंडर 19 विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस बार भी भारत अगर अंडर 19 विश्व कप को अपने नाम कर लेती है, तो यह भारत के लिए छठी खिताब होगी। भारतीय टीम ने पहली बार अंडर 19 विश्व कप खिताब साल 2000 में जीता था। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में कराया गया था। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत ने दूसरी बार खिताब 2008 में जीता था। इस साल टूर्नामेंट का आयोजन मलेशिया में हुआ था। इस साल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। भारत ने इस साल विराट कोहली की कप्तानी में विश्व कप जीता था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘टीम में खल रही विराट कोहली की कमी’ वापस बुलाने के लिए रोहित शर्मा ने लगा दिया पूरा जोर
आखिरी विश्व कप भी रहा था भारत के नाम
तीसरी बार भारत ने साल 2012 में अंडर 19 विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। इस साल टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को ही हराकर विश्व कप अपने नाम किया था। इसके बाद भारत को चौथी बार साल 2018 के अंडर 19 विश्व कप में जीत मिली थी। इस साल भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप जीता था। इस साल विश्व कप का आयोजन न्यूजीलैंड में कराया गया था। वहीं, आखिरी बार भारत ने 2022 में विश्व कप जीता था। इस साल टूर्नामेंट का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ था। भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर विश्व कप जीता था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो, गिल की फिटनेस पर सस्पेंस; क्या अब सरफराज की लगेगी लॉटरी?
https://twitter.com/sdn7_/status/1754714838847434817
मुशीर खान से टीम को खास उम्मीद
भारत अंडर 19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। भारत के अलावा कोई भी टीम 5 विश्व कप खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। अब अगर भारत एक बार फिर से विश्व कप जीत जाता है, तो भारत के लिए यह छठी ट्रॉफी होगी। भारतीय टीम की नजर सरफराज खान के भाई मुशीर खान पर होगी। मुशीर काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन शतकीय पारी भी खेली है। ऐसे में सेमीफाइनल मैच में भी मुशीर से टीम को खास उम्मीद होगी। इस विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 8 फरवरी को होने वाला है। वहीं, फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
18 mins agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
1 hr ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines