Under 19 World Cup: अंडर 19 विश्व कप में भी भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। भारत ने विश्व कप की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। भारत ने आयरलैंड को एकतरफा मैच हरा दिया है। भारत और आयरलैंड के बीच आज अंडर 19 विश्व कप 2024 का आज 15वां मैच खेला गया। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। आयरलैंड को यह फैसला भारी पड़ गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 301 रन टांग दिए। भारत की ओर से मुशीर खान ने शानदार शतकीय पारी खेली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल काटेंगे ऋषभ पंत का पत्ता! पहले टेस्ट के दौरान अश्विन का बड़ा बयान
मुशीर खान ने खेली शतकीय पारी
सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने अंडर 19 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ 106 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली है। इस दौरान खिलाड़ी के बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के भी निकले हैं। इसके अलावा उदय सहारण ने भी अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने 84 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली है। इन पारियों के बदौलत टीम का स्कोर 300 के पार हो सका। अब आयरलैंड को जीत के लिए 302 रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन आयरलैंड की पूरी टीम सिर्फ 100 रन के स्कोर पर ढेर हो गई है। भारत की ओर सो नमन तिवारी ने 10 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट झटके हैं। इसके अलावा सौम्या पांडे ने भी 3 विकेट लेकर आयरलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। ऐसे में आयरलैंड की पारी सिर्फ 100 रन पर ही सिमट गई और भारत को 201 रनों की बड़ी जीत हाथ लगी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सचिन ने Pujara को दी बधाई, क्या रोहित शर्मा की हो गई खिंचाई!
बांग्लादेश को 84 रनों से हराया था
अंडर 19 विश्व कप में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। भारत ने इससे पहले भी बांग्लादेश को 84 रनों से हराया था। यह इस विश्व कप का तीसरा मैच ही था, जिसे भारत ने अपने नाम कर लिया था। भारतीय टीम की इस मैच में जीत से अनुमान हो गया था कि भारत इस विश्व कप में कमाल का खेल दिखाने वाली है। अब भारत ने लगातार दूसरी जीत भी दर्ज कर ली है। इससे भारत के अंडर 19 विश्व कप जीतने की संभावना भी काफी बढ़ गई है। अब भारत को विश्व कप का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को यूनाइटेड स्टेट के साथ खेलना है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines