नई दिल्ली: टीम इंडिया की बेटियों ने रविवार को अंडर 19 वुमंस वर्ल्ड कप 2023 का उद्घाटन सत्र जीतकर इतिहास रचा। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा मौजूद रहे। बेटियों की जीत से क्रिकेट जगत गदगद है। टीम की जीत पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। टीम इंडिया की बेटियों को क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने जीत की बधाई दी है।
ये जीत एक पूरी पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- भारतीय महिला क्रिकेट चरम पर है। पहले WPL की घोषणा और अब U19 T20 World Cup की जीत, इनॉग्रल U19 विश्व कप जीतने पर पूरी महिला टीम को बधाई। इसके साथ ही तेंदुलकर ने लोगों को बड़ा मैसेज देकर कहा- ये जीत एक पूरी पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। वहीं पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा- अंडर 19 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय लड़कियों को बधाई। डोमिनेटिंग परफॉर्मेंस, इस पल का आनंद उठाया।
और पढ़िए – MP की बेटी सौम्या ने खेली मैच विनिंग पारी, विराट कोहली की हैं फैन
जीत के बाद भावुक हो गईं कप्तान
जीत के बाद टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- वर्ल्ड कप जीतने आए थे और जीत लिया। शेफाली ने एक दिन पहले ही जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। ऐसे में उनके लिए ये मौका बेहद खास बन गया।
और पढ़िए – कैसी है Ahmedabad Pitch, यहां बल्लेबाज या फिर गेंदबाज? किसे मिलेगा फायदा, जानें
बीसीसीआई ने की करोड़ों की बारिश
बीसीसीआई ने टीम इंडिया की जीत पर करोड़ों की बारिश की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर कहा- भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है। विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद कई पायदान ऊंचा कर दिया है। पुरस्कार राशि के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह निश्चित रूप से एक पथ-प्रदर्शक वर्ष है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
17 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines