---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Under 19 World Cup 2023: ‘ये जीत…’, सचिन तेंदुलकर ने बेटियों को दी जीत की बधाई, लोगों को तक पहुंचाया बड़ा मैसेज

नई दिल्ली: टीम इंडिया की बेटियों ने रविवार को अंडर 19 वुमंस वर्ल्ड कप 2023 का उद्घाटन सत्र जीतकर इतिहास रचा। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया की बेटियों ने रविवार को अंडर 19 वुमंस वर्ल्ड कप 2023 का उद्घाटन सत्र जीतकर इतिहास रचा। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा मौजूद रहे। बेटियों की जीत से क्रिकेट जगत गदगद है। टीम की जीत पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। टीम इंडिया की बेटियों को क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने जीत की बधाई दी है।

ये जीत एक पूरी पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- भारतीय महिला क्रिकेट चरम पर है। पहले WPL की घोषणा और अब U19 T20 World Cup की जीत, इनॉग्रल U19 विश्व कप जीतने पर पूरी महिला टीम को बधाई। इसके साथ ही तेंदुलकर ने लोगों को बड़ा मैसेज देकर कहा- ये जीत एक पूरी पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। वहीं पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा- अंडर 19 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय लड़कियों को बधाई। डोमिनेटिंग परफॉर्मेंस, इस पल का आनंद उठाया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – MP की बेटी सौम्या ने खेली मैच विनिंग पारी, विराट कोहली की हैं फैन

---विज्ञापन---

जीत के बाद भावुक हो गईं कप्तान

जीत के बाद टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- वर्ल्ड कप जीतने आए थे और जीत लिया। शेफाली ने एक दिन पहले ही जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। ऐसे में उनके लिए ये मौका बेहद खास बन गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – कैसी है Ahmedabad Pitch, यहां बल्लेबाज या फिर गेंदबाज? किसे मिलेगा फायदा, जानें

---विज्ञापन---

बीसीसीआई ने की करोड़ों की बारिश

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की जीत पर करोड़ों की बारिश की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर कहा- भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है। विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद कई पायदान ऊंचा कर दिया है। पुरस्कार राशि के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह निश्चित रूप से एक पथ-प्रदर्शक वर्ष है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 30, 2023 05:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola