हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Under 19 World Cup 2023: वाह क्या कैच है...फाइनल में अर्चना देवी का जलवा, बॉल पर झपट्टा मार लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो

विज्ञापन
under 19 world cup 2023, IND W vs ENG W Archana Devi catch

नई दिल्ली: अंडर-19 वुमंस वर्ल्ड कप के फाइनल के तहत रविवार को भारत-इंग्लैंड के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टूर्नामेंट के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को टीम इंडिया की गेंदबाजों ने घुटनों पर ला दिया। इस दौरान जहां एक छोर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, तो दूसरी ओर भारतीय महिलाओं ने गजब की फील्डिंग का नजारा पेश किया। इस दौरान अर्चना देवी ने अपनी गेंदबाजी में कहर बरपाने के बाद एक ऐसा कैच लपका कि दुनिया दंग रह गई।

अर्चना देवी ने डाइव लगाकर लपका गजब कैच

ये नजारा 12वें ओवर की पहली ही गेंद पर देखने को मिला। पार्शवी चोपड़ा ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, इंग्लिश बल्लेबाज रयाना मैकडोनाल्ड ने इसे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से उड़ाने की कोशिश की। गेंद उड़ी तो यहां खड़ी फील्डर अर्चना देवी हरकत में आईं। उन्होंने डाइव लगाई और बॉल पर झपट्टा मारकर शानदार कैच पकड़ लिया। अर्चना देवी की शानदार फील्डिंग के चलते मैकडोनाल्ड को 19 रनों पर पवेलियन लौटना पड़ा।

और पढ़िए – सूर्या के लिए सुंदर का त्याग, कंफ्यूजन में रनआउट हो गए वाशिंगटन, देखें वीडियो

विज्ञापन

और पढ़िए – ईशान किशन ने छोड़ दिया रनआउट का चांस, देखें वीडियो

68 पर कर दिया ढेर

टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लिश टीम को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ढेर कर दिया। भारतीय गेंदबाज टिटास साधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं अर्चना देवी ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट निकाले। पार्शवी चोपड़ा ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। इंग्लैंड की टीम की ओर से रयाना ही सबसे ज्यादा रन बना सकीं। भारतीय गेंदबाजों ने तीन बल्लेबाजों को डक पर पवेलियन लौटाया।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola