नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले गए पहले अंडर 19 वुमंस टी-20 कप में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की बेटियों ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रचा। खास बात यह है कि ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा इस खास पल का गवाह बने। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क में बैठकर ये ऐतिहासिक मैच देखा। ये पल और भी खास बन गया जब नीरज ने भारत की जीत का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया।
स्टैंड से इस पल को देखने में मजा आया
नीरज चोपड़ा ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर कर लिखा- स्टैंड से इस पल को देखने में मजा आया। इतिहास बनाने पर बधाई हो टीम इंडिया। नीरज ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सौम्या तिवारी लास्ट बॉल पर रन लेती नजर आ रही हैं। जैसे ही सौम्या ने जीत का रन लिया, टीम इंडिया की क्रिकेटर्स ने तिरंगा लेकर मैदान में दौड़ लगा दी। नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़ती हुई आईं ऋषिता बासु ने स्टंप उखाड़कर जश्न मनाया।
और पढ़िए – ‘क्यूरेटर को…’, हार्दिक पांड्या ने पिच पर दिया बड़ा बयान
अपने देश के लिए खेलना सबसे बड़ा मोटिवेशन
इससे पहले नीरज चोपड़ा ने भारतीय टीम को ड्रेसिंग रूम पहुंचकर प्रोत्साहित किया। नीरज ने इस मौके पर कहा- अपने देश के लिए खेलना सबसे बड़ा मोटिवेशन है। आप आज अपनी जी जान लगा दो और अपना, अपने परिवार, शहर और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दो। हमारे देश में करोड़ों लोग रहते हैं, इनमें से सिर्फ आपको विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है, ये बेहद ही खास है।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines