Umran Malik 164 दिनों से कहां गायब? क्यों रफ्तार के सौदागर को सभी टीमों से होना पड़ा बाहर

Umran Malik Missing From Cricket: भारतीय टीम के लिए रफ्तार के सौदागर के तौर पर एंट्री मारने वाले उमरान मलिक इन दिनों पूरी तरह से गायब हैं

Umran Malik Missing From International Cricket Aakash Chopra Raised Question

Umran Malik Missing From International Cricket Aakash Chopra Raised Question (Image- News24)

Umran Malik Missing From Cricket: आईपीएल में अपनी रफ्तार से जलवा बिखेरने वाले जम्मू के तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों सुर्खियों से दूर हैं। 164 दिनों से वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वहीं कुछ दिनों से वह डॉमेस्टिक सर्किट में भी ज्यादा चर्चा में नहीं आए हैं। ऐसे में सभी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उमरान कहां गायब हैं? भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उमरान को लेकर सवाल उठाया कि यह खिलाड़ी कहां गायब है?

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा का वाजिब सवाल

आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़ा किया जो खिलाड़ी एक समय इंडिया टीम के साथ लगातार था। उनको रफ्तार का सौदागर कहा जाने लगा था। उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में लाने और वर्ल्ड कप तक में खिलाने की बात होती थी, लेकिन अब वह तीन महीने से एकदम गायब हैं। उन्हें इंडिया ए के लिए भी नहीं चुना जा रहा है। कहां है आखिर उमरान मलिक और क्या चल रहा है? हमें यह सब जानने की जरूरत है।

विज्ञापन

उमरान मलिक वेस्टइंडीज दौरे के बाद बाहर

जुलाई 2023 में उमरान मलिक आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। तब से वह कुछ ही डोमेस्टिक मुकाबले भी खेले हैं। रणजी ट्रॉफी 2024 में वह खेल रहे हैं और जम्मू कश्मीर टीम का हिस्सा हैं। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उनको एक भी विकेट नहीं मिला था। वहीं यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इससे पहले सैय्यद मुश्ताक अली और विजय हजारे में भी उन्होंने खास प्रभाव नहीं छोड़ा था।

विज्ञापन

क्यों बाहर हो गए उमरान?

उमरान मलिक की बात करें तो वह स्पीड के लिए जहां मशहूर हैं, वहीं अपनी खराब इकॉनमी के लिए वह घिरते रहते हैं। उनके नाम 10 वनडे इंटरनेशनल में 13 और 8 टी20 इंटरनेशनल में 11 विकेट दर्ज हैं। उनकी इकॉनमी वनडे में 6.54 और टी20 में 10.4 की है। वह आखिरी वनडे जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे। जबकि आखिरी टी20 उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2023 में खेला था। अब देखना होगा कि कब इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका दोबारा कमबैक होता है। उम्मीद है आईपीएल में वह अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ