India vs South Africa 1st Test: सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत के साथ बेईमानी की खबरें अब सामने आ रही है। दूसरे दिन जब भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल 70 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब एक गेंद पर आउट की अपली हुई। हालांकि साउथ अफ्रीका की इस अपील से अंपायर संतुष्ट नहीं थी। ये भारतीय पारी के 61वें ओवर की आखिरी गेंद थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका के स्टैंडिंग कप्तान डीन एल्गर ने टीम के बाकी खिलाड़ियों को इकट्ठा किया और बातचीत करके डीआरएस पर विचार किया जब तक डीन एल्गर डीआरएस की मांग करते तब तक अंपायर ने ओवर समाप्ति की घोषणा कर दी थी। क्योंकि अंपायर का ध्यान फील्डरों पर नहीं था।
साउथ अफ्रीका की टीम डीआरएस लेना चाहती थी लेकिन उससे पहले ही टाइम आउट हो चुका था। फिर भी साउथ अफ्रीका टीम को अंपायर ने डीआरएस दे दिया। इस पूरे मामले में अंपायर की गलती मानी जा रही है, क्योंकि अंपायर ने साउथ अफ्रीका के फील्डरों पर उस वक्त ध्यान नहीं दिया जब वो डीआरएस लेना चाहते थे। इसके चलते ही अंपायर को डीआरएस लेने के समय की समाप्ती होने के बाद भी साउथ अफ्रीका को डीआरएस देना पड़ा।
डीआरएस लेने के लिए होता है 15 सेकंड का समय
आईसीसी के नियम अनुसार जब गेंदबाजी करने वाली टीम विकेट लिए अपील करती है और अंपायर सहमत नहीं होता, तब गेंदबाजी करने वाली टीम के पास डीआरएस लेने के लिए 15 सेकंड का समय होता है। मगर सेंचुरियन टेस्ट में अंपायर ने टाइम खत्म होने के बाद भी साउथ अफ्रीका को डीआरएस दे दिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: डीन एल्गर ने शतक लगाकर किया बड़ा कमाल, बन गए साउथ अफ्रीका के पहले ऐसे बल्लेबाज
जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स बोल रहे है कि टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका में बेईमानी हुई है। हालांकि साउथ अफ्रीका का ये डीआरएस बेकार गया, क्योंकि गेंद केएल राहुल के बल्ले और शरीर से काफी दूर थी। मगर अंपायर द्वारा ये डीआरएस देना नियम के विरुद्ध था। जिसपर अब काफी सवाल भी उठ रहे है।
केएल राहुल ने खेली शतकीय पारी
सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की। इस पारी में केएल राहुल ने 133 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम ने इंडिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए है। यह सेंचुरियन के मैदान पर केएल राहुल का दूसरा टेस्ट शतक है।
संबंधित खबरें
भारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
17 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
29 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines