हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक, पंजाब के लिए लिया 5 विकेट हॉल

Umesh Yadav: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर थे. अब उन्होंने मैदान पर वापसी कर ली है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में उमेश एक नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उन्होंने पहली पारी में भी अपनी छाप छोड़ी है.

विज्ञापन
Umesh Yadav ने घरेलू क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक (Pic Credit- AI Generated)

Umesh Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज उमेश यादव लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आए थे. 2 सालों के बाद उमेश यादव रेड बॉल मैच खेलने के लिए उतरे हैं. कमबैक मुकाबले में ही उमेश ने कमाल का प्रदर्शन किया है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला असम के खिलाफ रही है. इस मुकाबले में पंजाब के लिए उमेश यादव अपना डेब्यू कर रहे थे. डेब्यू मैच में ही उमेश ने 5 विकेट हॉल लिया है. जिसके कारण ही पंजाब की टीम मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. 

उमेश यादव ने लिया 5 विकेट हॉल 

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी टीम विदर्भ को छोड़ दिया है. अब वो पंजाब की टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. पंजाब की टीम ने उन्हें पहले ही मुकाबले में मौका दिया है. उमेश ने आखिरी बार विदर्भ के लिए 2024 में फर्स्ट क्लास मैच खेला था. जहां पर उमेश ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. जिसके बाद उमेश को 2 साल का इंतजार करना पड़ा. उमेश ने पंजाब के लिए अपने डेब्यू पारी में ही 24 ओवरों में सिर्फ 70 रन ही खर्च किए और 5 विकेट अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने 7 ओवर मेडन भी फेंका. 

जिसके कारण ही असम की टीम ने पहली पारी में 117 ओवरों में 373 रन बनाए. टीम के लिए दानिश दास ने 103 रनों की पारी खेली. सिबशंकर रॉय ने इस मुकाबले में नाबाद 143 रनों की पारी खेली. पंजाब के लिए उमेश यादव के अलावा गूरनूर बरार ने भी 2 विकेट हासिल किए. इमोनजोत सिंह चहल ने भी इस मुकाबले में 2 विकेट अपने नाम किया. हरप्रीत बरार ने भी इस मुकाबले में 1 विकेट हासिल किया. जिसके कारण ही पंजाब की टीम कमबैक कर सके. 

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में उमेश यादव का अच्छा है रिकॉर्ड 

स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अब तक 57 टेस्ट मैच खेला है. इस दौरान उमेश ने 30.95 की औसत से 170 विकेट हासिल किए हैं. उमेश ने 3 बार 5 विकेट हॉल लिया है. इसके बाद उमेश ने 75 वनडे मुकाबले खेले हैं. उमेश ने 33.63 की औसत से 106 विकेट हासिल किए. यादव ने 6.01 की इकॉनमी रेट से वनडे में रन लुटाए हैं. 9 टी-20आई मुकाबले में उमेश ने 23.33 की औसत से 12 विकेट हासिल किए हैं. इस फॉर्मेट में उमेश का इकॉनमी रेट 9.33 का रहा है. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कप्तान-कोच बदलाव को तैयार

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट की बात करें तो उमेश यादव ने अब तक 124 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. अब तक 29.71 की शानदार औसत से 380 विकेट हासिल किए हैं. उमेश ने अब तक कुल 15 बार 5 विकेट हॉल किया है. उमेश ने अब तक 136 लिस्ट ए मैच खेले हैं. उमेश ने 32.32 की औसत से 194 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उमेश का इकॉनमी रेट 5.70 का रहा है. 197 टी-20 मुकाबले में उमेश ने 205 विकेट हासिल किए हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने का मिला मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola