ODI World Cup 2023. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल (Umar Gul) ने उप कप्तान शादाब खान (Shadab Khan) पर निशाना साधा है। उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में उनकी चोट इतनी भी गंभीर नहीं थी कि वह मैदान से बाहर चले जाएं। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करते समय शादाब चोटिल हो गए थे। शादाब के दोबारा खेलने की स्थिति में नहीं पाए जाने के बाद कन्कशन सब्सिट्यूट के तौर ग्रीन टीम में उसामा मीर को शामिल किया गया।
उमर गुल ने एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि शादाब को कोई गंभीर चोट लगी थी। विपक्षी टीम के जब एक-दो विकेट बचे हुए थे तो वह कैमरे के सामने आकर पाकिस्तानी टीम की हौसला अफजाई और तालियां बजा रहे थे। इसका सीधा सा मतलब है कि आप 24 करोड़ पाकिस्तानियों की भावनाओं से खेल रहे हैं। यह हास्यास्पद नहीं है।’
गुल ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं होता है कि क्षेत्ररक्षण के दौरान शादाब को इतनी गंभीर चोट लगी थी कि उन्हें मैदान से ही बाहर जाना पड़ जाए। उन्होंने कहा, ‘वह गया और थोड़ी देर बाद वापस आ गया। उसके स्कैन भी स्पष्ट रूप से साफ थे। मुझे लगता है कि उसने मैदान पर दबाव से बचने के लिए यह रास्ता अपनाया था।’
प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे शादाब:
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान शादाब खान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उन्होंने मैच के दौरान अपनी टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 43 रन की बेशकीमती पारी खेली, लेकिन जब गेंदबाजी की बारी आई तो वह पहले ही ओवर में चोटिल हो गए। शादाब को सिर में चोट लगी थी। जिसके बाद मीर को उनके कन्कशन सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान में उतरने का मौका मिला था।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
49 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines