बाबर आजम ने बीच मैदान में रिजवान-शादाब को सुनाई थी खरी-खोटी, पूर्व कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

गुल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि PAK vs AFG मैच के दौरान क्यों शादाब और रिजवान खिलाड़ियों को सुझाव देते हुए नजर नहीं आए।

Umar Gul Babar Azam Mohammad Rizwan Shadab Khan PAK vs AFG ODI World Cup 2023

Babar Azam

विज्ञापन

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का आगाज पाकिस्तानी टीम ने शानदार तरीके से किया था, लेकिन शुरूआती दो सफलता के बाद मानो उसे किसी की नजर लग गई है। ग्रीन टीम को अपने पिछले तीन मुकाबलों में लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हद तो तब हो गई जब उसे अपने से काफी कमजोर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। यह हार ऐसी वैसी नहीं बल्कि आठ विकेट से बड़ी हार रही।

अफगान टीम के खिलाफ मिली हार को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर पचा नहीं पा रहे हैं। वह लगातार बाबर एंड कंपनी की आलोचना कर रहे हैं। मैच के दौरान देखा गई कि जब ग्रीन टीम मुश्किल में थी तब सीनियर खिलाड़ियों को बाबर को सुझाव देते हुए नहीं देखा गया।

विज्ञापन

मैच के दौरान अक्सर देखा जाता है कि जब कप्तान को कुछ नई तरकीब नहीं सूझती है तब टीम के सीनियर खिलाड़ियों को कुछ सुझाव देते हुए देखा जाता है, लेकिन पाक टीम के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ यह बात नहीं देखी गई।

अब मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने इसपर बड़ा खुलासा किया है। 41 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने खुलासा करते हुए बताया है कि पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के दौरान शादाब खान और मोहम्मद रिजवान कप्तान बाबर आजम को क्यों सुझाव देते हुए नजर नहीं आए।

विज्ञापन

ARY डिजिटल पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक बार गेंदबाजों से बात करने पर बाबर ने शादाब और रिजवान को डांट लगा दी थी। हो सकता है यही वजह है जिसकी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ शादाब और रिजवान गेंदबाजों को सुझाव देने से झिझक रहे हों।

हालांकि मैच के दौरान देखा जाता है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी गेंदबाजों से हमेशा बात करते रहते हैं और जरूरत पड़ने पर कप्तान को सलाह भी देते हैं। यह वाक्या तब का है जब गुल अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच बनाए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ