---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

U19 World Cup 2024: भारत का टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म, नेपाल को हराया; अब किससे होगी जंग

U19 World Cup 2024 Team India Reaches Semifinal: भारतीय टीम ने नेपाल को हराकर अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

---विज्ञापन---

U19 World Cup 2024: भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। ग्रुप स्टेज में तीनों मैच जीतने के बाद टीम ने सुपर सिक्स के भी दोनों मैच जीतकर अपना विजय रथ बरकरार रखा है और टिकट टू सेमीफाइनल भी कंफर्म कर लिया है। सुपर 6 के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 214 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अब दूसरे मैच में भारत ने नेपाल को रौंदते हुए अंतिम चार में एंट्री कर ली है। इस मैच में पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे। कप्तान उदय सहारन और साथी बल्लेबाज सचिन धास ने बेहतरीन शतक जड़े थे। जवाब में नेपाल की टीम 50 ओवर में 165 रन बना पाई।

सौम्य पांडे का कहर बरकरार

भारतीय टीम ने 132 रन के साथ यह मुकाबला जीता। पूरे टूर्नामेंट में अभी तक गेंदबाजी में सौम्य पांडे का कहर देखने को मिला है। उन्होंने इस मुकाबले में भी 29 रन देकर चार विकेट लिए। वह पांच मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं। इस टूर्नामेंट में तीसरी बार उन्होंने एक पारी में चार विकेट लिए। वह इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के मफाका के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं इससे पहले बल्लेबाजी में भारत के लिए उदय सहारन ने 100 और सचिन धास ने 116 रन की पारी खेली थी।

---विज्ञापन---

टूर्नामेंट में सौम्य पांडे का प्रदर्शन

  • 23-4 (बांग्लादेश), ग्रुप स्टेज
  • 21-3 (आयरलैंड), ग्रुप स्टेज
  • 13-1 (यूएसए), ग्रुप स्टेज
  • 19-4 (न्यूजीलैंड), सुपर सिक्स
  • 29-4 (नेपाल), सुपर सिक्स

---विज्ञापन---

सेमीफाइनल में किससे होगी भिड़ंत?

आपको बता दें कि सुपर 6 राउंड में 6-6 टीमों को दो ग्रुप यानी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है। सेमीफाइनल में दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें जाएंगी। अंतिम 4 में ग्रुप 1 की टॉप टीम का मुकाबला ग्रुप 2 की दूसरी टीम और ग्रुप 1 की दूसरी टीम का मुकाबला ग्रुप 2 की टॉप टीम से होगा। अभी भारत ग्रुप 1 में टॉप पर है और ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका ग्रुप 2 में क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर हैं। यानी अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। क्योंकि ग्रुप 1 में भारत टॉप पर और ग्रुप 2 में साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर ही रहेगा। जबकि ग्रुप 1 से भारत के अलावा पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में जाने की दावेदार है।

यह भी पढ़ें- Who is Uday Saharan: अंडर 19 वर्ल्ड कप में उदय सहारन का शतक, कप्तान ने की विराट कोहली की बराबरी

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: क्या यशस्वी जायसवाल दूसरे दिन नहीं करेंगे बैटिंग? एक फोटो ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

First published on: Feb 02, 2024 09:50 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola