Vaibhav Suryavanshi Flopped: अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच चल रहा है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी. पिछले मैच में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था. हालांकि, वो पाक के खिलाफ बुरी रह फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने चौका लगाकर अच्छी शुरुआत की लेकिन सिर्फ 6 गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने काफी आसान सा कैच दे दिया और इसी के चलते महत्वपूर्ण मैच में उनकी पारी का समापन हो गया.
वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप
पाकिस्तान और भारत की अंडर 19 टीमों के बीच दुबई की ICC अकादमी ग्राउंड में मैच हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने शुरुआत में एक चौका लगाया और अच्छे टच में नजर आए. हालांकि, चौथे ओवर में मोहम्मद सय्याम की दूसरी गेंद थोड़ी रुककर आई और वैभव डिफेंस करने के चक्कर में लप्पू सा कैच सय्याम को थमा बैठे. वैभव को मात्र 6 गेंद खेलने का मौका मिला और वो 5 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने जरूर निराश किया लेकिन ये बात भी सच है कि हर एक मैच में रन बनाना आसान नहीं होता है. वैभव की किस्मत आज खराब रही.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: संजू IN, गिल OUT… तीसरे टी20 में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! साउथ अफ्रीका भी करेगा बदलाव?
आयुष म्हात्रे भी लौटे पवेलियन
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद आयुष म्हात्रे ने कमाल की बल्लेबाजी की. वो बेहतरीन टच में नजर आ रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे. उन्होंने 25 गेंदों में 38 रन बनाए. इसी बीच उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए. मोहम्मद सैय्याम की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में आयुष हमजा जहूर को कैच थमा बैठे. इसी के चलते उनकी शानदार पारी का भी अंत हो गया.
अंडर 19 टीम इंडिया की प्लेइंग 11
भारत ने अंडर 19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में UAE को 234 रन से हराया. शानदार जीत के बाद टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है:
आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रेन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Auction: इस शख्स की गलती ने कैमरून ग्रीन का अनजाने में करा दिया फायदा, अब ऑक्शन में बरसेगा ‘छप्परफाड़’ पैसा!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines