IND vs SA: संजू IN, गिल OUT... तीसरे टी20 में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! साउथ अफ्रीका भी करेगा बदलाव?

IND vs SA, Possible Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में होने जा रहा है. टीम इंडिया को पिछले मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और अब इस मुकाबले में वो जीत के इरादे से उतरेंगे. टीम में बदलाव की संभावना नजर आ रही है. साउथ अफ्रीका भी प्लेइंग 11 में कोई चेंज करता है, तो ये हैरानी वाली बात होगी.

IND vs SA, Possible Playing 11

IND vs SA मैच में कैसी होगी प्लेइंग 11?

IND vs SA, Possible Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज धर्मशाला में तीसरा टी20 मैच होने वाला है. भारत और साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में अब तक एक-एक मैच जीता है. कटक में जहां टीम इंडिया ने आसान जीत अपने नाम की थी, वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में जीत हासिल की. हार के बाद अब टीम इंडिया प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि साउथ अफ्रीका कोई चेंज करेगी, या नहीं.

विज्ञापन

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में एक चेंज कर सकती है. संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने बवाल मचाया. इसी वजह से उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. उन्हें शुभमन गिल या जितेश शर्मा की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका करेगी बड़े बदलाव?

साउथ अफ्रीका अपना पिछला मैच जीतकर आई है. बल्ले से सभी ने कमाल किया था लेकिन रीज़ा हेंड्रिक्स का प्रदर्शन पिछले मैच में खराब रहा था. उनकी जगह रेयान रिकेल्टन खेल सकते हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम शायद विनिंग कॉम्बिनेशन को नहीं बदलेगी. वो उसी टीम के साथ खेल सकते हैं.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (wk), एडेन मार्करम (c), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

विज्ञापन

IND vs SA, टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, रीज़ा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ