IPL 2026 Auction: इस शख्स की गलती ने कैमरून ग्रीन का अनजाने में करा दिया फायदा, अब ऑक्शन में बरसेगा 'छप्परफाड़' पैसा!

Cameron Green Clarifies Allowed Bowling: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होने वाला है. इस ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर सभी टीमों की नजर है. ऑलराउंडर होने के बावजूद ग्रीन को बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल किया गया. अब ग्रीन ने बताया कि एक शख्स की गलती के कारण उन्हें ऑक्शन में पहले सेट में जोड़ दिया गया.

Cameron Green Clarifies Allowed Bowling

कैमरून ग्रीन ने किया बड़ा खुलासा

Cameron Green Clarifies Allowed Bowling: IPL 2026 ऑक्शन के आयोजन में दो दिन का समय बचा है. 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में 10 टीमों के बीच नीलामी में जंग छिड़ने वाली है. IPL ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर सभी की नजर रहने वाली है. वो पहले सेट का हिस्सा हैं और उनपर शुरुआत में ही करोड़ों रूपये बरस सकते हैं. ऑलराउंडर होने के बावजूद ग्रीन को बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल किया गया है. अब ग्रीन ने बताया कि एक शख्स की गलती के कारण उन्हें ऑक्शन में पहले सेट में जोड़ दिया गया. अनजाने में हुई ये गलती अब उन्हें थोड़ा अधिक फायदा करा सकती है.

विज्ञापन

किसने कैमरून ग्रीन का नाम बल्लेबाजी लिस्ट में डाला?

जब खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रजिस्टर करते हैं, तो उन्हें अपने रोल के बारे में जानकारी देनी होती है. कैमरून ग्रीन ने ऑक्शन को लेकर हाल ही में बात की और बताया कि उनके मैनेजर ने गलती से उनका नाम बल्लेबाजी लिस्ट में दर्ज करा दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं गेंदबाजी करूंगा. मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर ये सुनना पसंद करेंगे, या नहीं लेकिन उनकी ओर से गलती हो गई. वो बल्लेबाज नहीं चुनना चाहते थे. उन्होंने गलती से गलत बॉक्स चुन लिया. ये काफी मजाकिया बात है लेकिन उनकी ओर से स्थिति को खराब तरीके से संभाला गया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन पर करोड़ों लुटाने के लिए तैयार ये 5 फ्रेंचाइजी! दो चैंपियन टीमों के बीच हो सकती है आर-पार की लड़ाई

IPL 2026 ऑक्शन में कैमरून ग्रीन को अनजाने में हो गया फायदा

BCCI ने IPL 2026 ऑक्शन के लिए सभी सेट और प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया. इसमें फर्स्ट बल्लेबाजी सेट में कैमरून ग्रीन का नाम शामिल था और ये देखकर सभी हैरान थे. IPL ऑक्शन में ऑलराउंडर्स का दूसरा सेट है. अगर कैमरून उसमें अपना नाम दर्ज कराते, तो नीलामी के दौरान उनका नाम थोड़ा लेट आता. ऐसे में अन्य प्लेयर्स पर टीमें पहले ही काफी पैसा लुटा देती. अब कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी सेट में हैं, जो ऑलराउंडर सेट से पहले आएगा. इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम शुरुआत में आएगा और टीमों के पास उनपर खर्च करने के लिए बड़ा पर्स होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ