Tushar Deshpande Hat-Trick: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और चंडीगढ़ के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच चल रहा है. मुंबई की टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. टीम ने पहले अच्छी बल्लेबाजी कर विशाल स्कोर खड़ा किया और बाद में गेंदबाजों ने कमाल किया. मुंबई के तुषार देशपांडे मुकाबले में छा गए. उन्होंने हैट्रिक लेकर चंडीगढ़ के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए. देशपांडे अब मुंबई के छठे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक ली है. एक तरह से कहा जाए तो देशपांडे ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में इतिहास रच दिया है.
तुषार देशपांडे का जलवा
तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने चंडीगढ़ के बल्लेबाज बिल्कुल भी नहीं टिक पाए. उन्होंने अपने छठे ओवर में अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी और दीपेंद्र कुश को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर हैट्रिक ली. एक वक्त चंडीगढ़ ने 37 रन पर 7 विकेट खो दिए थे. देशपांडे ने सबसे पहले ओपनर अर्जुन को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद उन्होंने शिवम को आउट किया. तीसरी गेंद पर उन्होंने दीपेंद्र कुश को निपाटकर हैट्रिक पूरी की. देशपांडे ने मुकाबले में 7 ओवर कराए और 17 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया. उनके इस घातक गेंदबाजी की बदौलत चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में 78 रनों पर ढेर हो गई. देशपांडे ने बल्ले से भी पहली पारी में खास योगदान दिया. उन्होंने 47 गेंदों में 44 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत को हराने के बाद खोला बड़ा राज
मुंबई की जीत लगभग पक्की
रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में मुंबई की जीत पक्की लग रही है. रणजी ट्रॉफी के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी रही है. मुंबई ने चंडीगढ़ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनर यशस्वी जायसवाल शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद मुशीर खान और आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला. मुशीर ने 65 और आयुष ने 48 रनों की पारी खेली. सिद्धेश लाड ने भी किसी को निराश नहीं किया. उन्होंने 86 रन बनाए.
पुछल्ले खिलाड़ियों ने भी टीम के लिए इस बार रन बनाए. तनुष कोटियन ने 58 रन बनाए. वहीं मोहित अवस्थी 56 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई की टीम ने पहली पारी में 429 रन बनाए. चंडीगढ़ की पहली पारी 78 रनों पर सिमट गई है. मुंबई ने बढ़िया लीड ले ली है. इस मुकाबले में मुंबई की जीत लगभग पक्की लग रही है. देखना होगा कि मुंबई किस अंदाज में मुकाबले को अपने नाम करती है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा बनेंगे T20I के नए ‘सिक्सर किंग’, खतरे में पड़ा सूर्यकुमार यादव का 4 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
31 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
42 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines