IPL 2024 Auction: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने बेड़े में शामिल किया है। ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद के बीच उनके लिए जबर्दस्त तकरार देखने को मिली। हालांकि, यहां एसआरएच की टीम बाजी मारने में कामयाब रही। फ्रेंचाइजी ने उन्हें छह करोड़ 80 लाख की बड़ी धनराशि के साथ अपने बेड़े में शामिल किया है।
ऑक्शन के दौरान जहां ट्रेविस हेड के लिए दो टीमों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखा गया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऑक्शन में वह दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ मैदान में उतरे थे, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में रूचि नहीं दिखाई।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: नहीं सुधर रहे इंग्लिश क्रिकेटर, ऑक्शन से पहले इस बार 19 वर्षीय युवा ने दिया दगा
हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड कप में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। टीम के लिए फाइनल मुकाबले में हेड ने जुझारू बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। जिसके बदौलत कंगारू टीम छठवीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई थी।
फाइनल मुकाबले में हेड ने पारी का आगाज करते हुए कुल 120 गेंदों का सामना किया था। इस बीच 114.17 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाने में कामयाब हुए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके एवं चार बेहतरीन छक्के निकले थे।
बात करें हेड के टी20 करियर के बारे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक कुल 23 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 22 पारियों में 29.16 की औसत से 534 रन निकले हैं। वहीं आईपीएल में उन्होंने 10 मैच खेलते हुए 10 पारियों में 29.29 की औसत से 205 रन ठोके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines