IND vs PAK: एशिया कप 2025 के जिस मुकाबले का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था वो रात आ गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। कागज पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है।
हालांकि, ओमान को रौंदकर पाकिस्तान ने भी अपनी काबिलियत का नमूना पेश कर दिया है। इस महामुकाबले में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। टॉस की बाजी जीतने वाला कप्तान मैच को भी अपनी मुट्ठी में कर सकता है। ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि दुबई के चौंकाने वाले आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।
टॉस का बॉस बनेगा विजेता?
दुबई के मैदान पर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत अब तक कुल 3 बार हुई है। इन तीनों ही मैचों में जीत उस टीम के हाथ लगी है, जिसने रनों का पीछा किया है। 2021 में इसी ग्राउंड पर पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से रौंद डाला था।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी पड़ेंगे पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी! दुबई में एक और जीत की है फुल तैयारी
वहीं, 2022 एशिया कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 5 विकेट से धूल चटाई थी। इसके बाद इसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने चेज करते हुए पड़ोसी मुल्क को 5 विकेट से हराया था। यानी कहने का मतलब यह है कि दुबई में खेलते हुए भारत-पाकिस्तान के मैच में टॉस ने हर बार अहम रोल अदा किया है और कहानी इस बार भी कुछ वैसी ही हो सकती है।
ओस बनेगी गेमचेंजर
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में ओस सबसे बड़ी गेमचेंजर साबित हो सकती है। ओस गिरने की वजह से रनों का पीछा करना टीम के लिए काफी आसान हो जाता है। बॉल बल्ले पर तेजी से आती है और खासतौर पर स्पिनर्स को बॉल को ग्रीप करने में काफी दिक्कत होती है।
पिछले मैच में भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतरी थी, जबकि पाकिस्तान ने भी ओमान के खिलाफ यही तरीका अपनाया था। यही वजह है कि टॉस इस महामुकाबले में काफी बड़ा रोल अदा करेगा। उम्मीद यही है कि सिक्का जिस भी कप्तान के पक्ष में उछलेगा वो पहले बॉलिंग करने का भी निर्णय लेगा।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: इस खिलाड़ी को बाहर रखकर टीम इंडिया कर रही ‘गलती’, IND vs PAK मैच से पहले भड़के R Ashwin
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
19 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
41 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
52 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
56 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines