वैभव सूर्यवंशी ने रच डाला इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर

Vaibhav Sooryavanshi on Wisden: वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं. इससे पहले उन्होंने इतिहास रचने का काम किया. क्रिकेट जगत में उनसे पहले ये कमाल कोई और क्रिकेटर नहीं कर पाया था. आइए आपको भी बताते हैं इस खास उपलब्धि के बारे में

AI Generated Image

AI Generated Image

Vaibhav Sooryavanshi on Wisden: बिहार के 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर दुनियाभर में पहचान कायम की है. आईपीएल 2026 में धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ आयरलैंड के दौरे पर वो भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. इससे पहले उन्होंने एक बड़ा इतिहास रचने का काम किया है. इतनी कम उम्र में कोई भी क्रिकेटर ये खास उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था.

विज्ञापन

विजडन के कवर पेज पर मिली वैभव को जगह

वैभव सूर्यवंशी विजडन के कवर पेज पर जगह पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनको ये सम्मान मिला है. उनले पहले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी विजडन के कवर पेज पर जगह बना चुके हैं. साल 2014 में तेंदुलकर और साल 2017 में कोहली को ये सम्मान मिला था.

विज्ञापन

दमदार प्रदर्शन से दुनियाभर में छोड़ छाप

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल के उम्र में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर एक अलग पहचान कायम की है. आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी करते हुए वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे तो वहीं इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में 29 गेंदों में 94 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके दम पर इंडिया ए की टीम ने खिताब पर कब्जा किया था. अब आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में फैंस उनके बल्ले से रनों का अंबार लगता हुआ देखना चाहते हैं. वैभव को इस दौरे के लिए जर्सी नंबर 03 मिला है जिसे पहनकर वो मैदान पर उतरने वाले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ