Ravichandran Ashwin on Timeout Controversy: इस विश्व कप में बहुत कुछ ऐसा घट रहा है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। चाहे वह अफगानिस्तान का प्रदर्शन हो या फिर एंजेलो मैथ्यूज का टाइम आउट होना। बांग्लादेश के खिलाफ शाकिब की अपील पर एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दे दिया गया। अब यह विवाद का रूप ले लिया है। कुछ खिलाड़ी इसे सही बता रहे हैं, तो कुछ गलत बता रहे हैं। इस कड़ी में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भी टाइम आउट विवाद पर बड़ा बयान दे दिया है। अश्विन ने शाकिब को सही ठहराते हुए कहा कि शाकिब ने जो किया बिलकुल ठीक किया।
शाकिब को गार्ड बदलने की नहीं मिली थी अनुमति
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर टाइम आउट विवाद को लेकर चर्चा की, इस दौरान अश्विन ने शाकिब की अपील और अंपायर के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा कि शाकिब अल हसन को क्रिकेट का रूल पता था, इसलिए उन्होंने अपील की और मैथ्यूज आउट हो गए, इसमें कोई गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को लेकर एक पक्ष नियमों के बारे में बात कर रहा है और दूसरा पक्ष क्रिकेट की भावना के बारे में बात कर रहा है। जब मैथ्यूज बल्लेबाजी करने आए तो उनका हेलमेट ठीक नहीं था और वह उसे बदलना चाहते थे। मैंने एक और वीडियो देखा जहां शाकिब श्रीलंका के खिलाफ अपना गार्ड नहीं लाए थे और उन्हें बाद में इसे लाने की अनुमति दी गई थी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: ‘मैं kohli का बहुत बड़ा फैन हूं’ विराट के मुरीद हुए Vivian Richards, कह दी बड़ी बात
‘मैथ्यूज को पहले ही मिली थी चेतावनी’
अश्विन ने कहा कि शाकिब ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया, मैं इससे सहमत हूं। हाल ही में एक खबर आई है कि मैथ्यूज को अंपायरों ने टाइम-आउट आउट के बारे में पहले ही चेतावनी दे दी थी, लेकिन फिर भी वह हेलमेट बदलने गए। इस तरह आउट होने से मैथ्यूज वास्तव में काफी निराश हैं और होना भी चाहिए। क्योंकि कोई भी बल्लेबाज इस तरीके से आउट होना नहीं चाहेगा। इस स्थान पर एंजेलो मैथ्यूज और शाकिब अल हसन दोनों सही थे। एक व्यक्ति को नियम पता था और दूसरे व्यक्ति ने पूछा कि क्या वह इसे जाने दे सकता है, क्योंकि यह हेलमेट की खराबी थी। मैच के अंत में शाकिब अल हसन ने भी यही बात कही थी कि उन्हें अपनी टीम के फायदे के लिए फैसला लेना पड़ा।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines