हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 में KKR के इस खिलाड़ी ने मचाई तबाही, 182 की स्ट्राइक रेट से ठोक रहा रन

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. सभी खिलाड़ी कमाल की लय में खेल रहे हैं. इसी बीच केकेआर के एक खिलाड़ी ने इस विश्व कप में तबाही मचाने का काम किया है. ये खिलाड़ी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा है, जो कि केकेआर के लिए एक अच्छी खबर होगी.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में कई खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाने का काम कर रहे हैं. इसी बीच केकेआर के एक खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं. इस सलामी बल्लेबाज ने लगातार 2 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी जड़ने का कमाल किया है. नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 1.5 करोड़ में खरीदा था. इस खिलाड़ी का फॉर्म केकेआर के लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है.

कीवी टीम के इस खिलाड़ी ने मचाया हाहाकार

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने टी20 विश्व कप में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में सीफर्ट का बल्ले ने आग उगली. उन्होंने इस पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की पारी खेली. इससे पहले यूएसए के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी उन्होंने तबाही मचाते हुए अर्धशतक जड़ा था, जिसमें उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी. यूएई के सामने भी उनका बल्ला नहीं रुका और उन्होंने टी20 विश्व कप के लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ विरोधी टीम की हालत पस्त कर दी. 2 मैचों के बाद वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

टी20 विश्व कप के बाद होगा आईपीएल

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कोलकाता की टीम इस बार अलग रणनीति के साथ उतरी थी. इस बार टीम ने पिछली गलतियों को सुधारते हुए कई बेहतरीन खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया. इसी में से एक नाम टिम सीफर्ट का भी है. सीफर्ट इन दिनों कमाल की फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं और टी20 विश्व कप के तुरंत बाद आईपीएल का आयोजन होना है. सीफर्ट ने कीवी टीम के लिए अब तक खेले 82 मैचों की 77 पारियों में 30 से ज्यादा की औसत से 2018 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- PAK के खिलाफ मैच से पहले USA ने चली बड़ी चाल! पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज को स्क्वॉड में किया शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola