Tilak Varma smashed century: स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका में ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया है. इस सीरीज में कप्तान तिलक का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने रनों का अंबार लगाया. इसके तुरंत बाद वो भारत लौटे और तेलंगाना टी20 लीग में मेदक फाल्कन के लिए खेलते हुए धमाकेदार शतक जड़ा. उनकी इस शतकीय पारी के दम पर टीम ने टी20 मैच में ऐतिहासिक चेज किया. उन्होंने अपनी इस पारी में आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 242.86 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 8 छक्के जड़े.
टी20 मैच में आया तिलक वर्मा का तूफान
तेलंगाना टी20 लीग में मेदक फाल्कन की तरफ से खेलते हुए तिलक वर्मा का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मैदान के हर कोने में शॉट्स खेले. इस पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 136 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 14 चौके और 8 छक्के गगनचुंबी छक्के भी निकले. उनकी इस पारी के दम पर मेदक फाल्कन की टीम ने 259 रनों का टारगेट हासिल किया. तिलक वर्मा के अलावा इस मैच में टीम के लिए अमन राव ने भी कमाल की पारी खेली. उन्होंने 48 गेंदों में 13 चौके और 13 छक्कों की मदद से 142 रनों की शानदार पारी खेली.
तिलक का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी
तेलंगाना टी20 लीग के इस मैच में उतरने से पहले तिलक वर्मा इंडिया ए के साथ श्रीलंका के दौरे पर थे. वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर के बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए 5 मैचों में 55 की औसत से 275 रन बनाए. फाइनल के मैच में भी उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ 67 रनों की पारी खेली थी और टीम के स्कोर को बड़ा किया था. इस टी20 लीग में वो ज्यादा दिनों तक हिस्सा नहीं बनेंगे क्योंकि उनको टीम इंडिया के साथ आयरलैंड के दौरे पर जाना होगा.
ये भी पढ़िए- SA के खिलाफ हार से तय हो गया इंडिया का T20 WC 2026 खिताब! हरमनप्रीत कौर की टीम पहले भी कर चुकी है ये कमाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines