Tilak Varma Sledge Vaibhav Sooryavanshi: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. मैच के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी के बीच की बहस काफी वायरल हुई. तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को मजाकिया अंदाज में स्लेज करने की कोशिश की और ऐसा लग रहा था कि वह दोनों आपस में भिड़ गए. बाद में अंपायर ने बीच में आकर माहौल शांत कराने की कोशिश की.
वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दी. वैभव ने बड़े-बड़े शॉट खेले और उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन का भरपूर साथ मिला. 11वें ओवर तक ईस्ट जोन ने विकेट नहीं गंवाया और वह लगातार तेज गति से रन बना रहे थे. इसी बीच साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्लेज करना शुरू कर दिया.
वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है और तिलक वर्मा दोस्ताना अंदाज में इसी बात का मजाक उड़ा रहे थे. स्टंप माइक में उनके बीच बहस की ऑडियो रिकॉर्ड हुई, जिसमें तिलक वर्मा ने वैभव से बोला, ‘क्या यार, ये उपकप्तान.’ वैभव सूर्यवंशी भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने तिलक वर्मा को कुछ जवाब दिया. दोनों मजाक कर रहे थे, लेकिन अंपायर को लगा की बहस हो रही है. इसी वजह से उन्होंने आकर मामले को शांत करने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, छक्का लगाने के चक्कर में गंवाया विकेट
वैभव सूर्यवंशी ने खेली शानदार पारी
दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार शुरुआत दिलाई. वैभव और ईश्वरन ने तेज गति से रन बनाए. सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज के एक ओवर में 14 रन जड़ दिए. सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 44 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का जड़ा. सूर्यवंशी 15वें ओवर में चमा मिलिंद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे.
देखा जाए तो तिलक वर्मा की स्लेजिंग कुछ हद तक काम आई, क्योंकि बहस के 4 ओवर बाद ही वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे. बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन 86 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें साउथ जोन के देवदत्त पडिक्कल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. खैर, दोनों ओपनर्स ने फाइनल में ईस्ट जोन को अच्छा प्लेटफॉर्म सेट करके दे दिया है.
ये भी पढ़ें:- युवा वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया दम, मोहम्मद सिराज के एक ओवर में बनाए 14 रन, टीम इंडिया के लिए ठोक दी दावेदारी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines