Tilak Varma: भारतीय टीम की न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत जबरदस्त रही है. पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. भारत चौथा और पांचवां मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगा. तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की. उन्होंने नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. चौथे टी20 मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए तिलक ने टीम मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर द्वारा दी गई चेतावनी का खुलासा किया है. साथ ही साथ उन्होंने अपनी तैयारियों को लेकर भी बयान दिया.
तिलक वर्मा ने क्या कहा?
भारत का न्यूजीलैंड दौरा काफी लंबा है. पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच टीम इंडिया को खेलने हैं. दौरे से पहले टीम मीटिंग में गौतम गंभीर ने खास संदेश दिया था. तिलक वर्मा ने कहा, “हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग में ये साफ कर दिया था कि काफी लंबा टूर है और टी20 टीम के तौर पर हमने जो स्टैंडर्ड सेट किया है, वो वनडे और टेस्ट टीम को भी मोमेंटम देगा. उन्होंने सभी को उनकी जिम्मेदारी के बारे में भी बता दिया था.”
ये भी पढ़ें: सिर्फ 3 T20I मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर कुमार, अश्विन ने बड़ा दावा कर मचाई हलचल
तिलक वर्मा ने बताया अपना गेम प्लान
तिलक वर्मा से तीसरे टी20 में शानदार पारी को लेकर भी सवाल पूछा गया. तिलक ने अपने गेम प्लान का खुलासा करते हुए कहा, “मेरे पास पहले से ही गेम प्लान था. मैंने इससे पहले नंबर-3 पर भी रन बनाए हैं. अब मैं पांच और छह पर बल्लेबाजी करता हूं. मैं पहली बॉल पर बाउंड्री लगाने के बारे में तब सोचता हूं जब बॉल हिट करने लायक हो. मैं हमेशा गेम को आगे ले जाने की कोशिश करता हूं. मैं थोड़ा समय लेता हूं. सिंगल और डबल पर फोकस करता हूं. साथ ही साथ गैप ढूंढता हूं. आखिरी ओवरों में बॉलर ज्यादा दबाव में होते हैं. मेरे दिमाग में ये चीज चलती रहती है. इस हिसाब से ही मैं मैच को आगे ले जाता हूं.”
चौथा और पांचवां मैच जीतना है लक्ष्य
टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है. भारत के पास अब क्लीन स्वीप का मौका है. तिलक वर्मा ने भी कह दिया है कि अब उनका लक्ष्य अंतिम दोनों मैच जीतना है. उन्होंने कहा, “हमारे लिए क्लीन स्वीप करने का इस बार शानदार मौका है. हमारा अगला लक्ष्य आने वाले दोनों मैच जीतना है. हमें भारतीय फैंस को 5-0 से सीरीज जीतने का शानदार मौका देना है.”
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा, चौथे T20I में 35 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
संबंधित खबरें
शमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
52 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
54 mins agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
2 hrs agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
2 hrs agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines