हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2027 की टीम में होगी तिलक वर्मा की एंट्री? श्रेयस अय्यर के बैकअप की तलाश में मैनेजमेंट

ODI World Cup 2027: भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में मौका मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, तिलक को श्रेयस अय्यर के बैकअप के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. तिलक को अपनी बॉलिंग पर भी ध्यान देने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2027 टीम में होगी तिलक वर्मा की एंट्री? (PIC Credit -ANI)

Tilak Varma in Team India plans for World Cup 2027: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बीसीसीआई ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. भारत ने 2011 के बाद से वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है. 2023 में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सपना तोड़ दिया था. अब भारतीय टीम 16 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. इसी बीच खबर सामने आई है कि स्टार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप 2027 की टीम में शामिल किया जा सकता है.

तिलक भारतीय टी20 टीम का प्रमुख हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक वनडे टीम में नियमति सदस्य नहीं बन पाए हैं. लेकिन रिपोर्ट के मुताबकि, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स तिलक को वनडे टीम में शामिल करने का प्लान कर रहे हैं. तिलक को बतौर बैकअप खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिल सकती है.

2027 वर्ल्ड कप की टीम में तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तिलक वर्मा को श्रेयस अय्यर के बैकअप के तौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड कप से भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स मिडिल ऑर्डर के लिए बैकअप पर काम कर रहे हैं. बैटिंग लाइनअप के टॉप-6 में श्रेयस के लिए पोटेंशियल बैकअप ऑप्शन के तौर पर तिलक का नाम सामने आया है. दरअसल, भारत की वनडे टीम में ज्यादातर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऐसे में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक भारतीय बैटिंग लाइनअप में विविधता ला सकते हैं.

विज्ञापन

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि तिलक को अपनी गेंदबाजी पर भी काम करने के लिए कहा गया है. माना जा रहा है कि उनकी ऑफ-ब्रेक में बहुत पोटेंशियल है और वह भारतीय टॉप ऑर्डर में बॉलिंग ऑप्शन की कमी को दूर कर सकते हैं. वर्ल्ड कप की प्लालिंग न्यजीलैंड दौरे से शुरू होगी, क्योंकि एशियन गेम्स के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में कई प्रमख खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे.

मिडिल ऑर्डर के लिए कोई बैकअप तैयार नहीं

BCCI के एक सूत्र ने कहा, “हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को लगता है कि मिडिल ऑर्डर के लिए कोई बैकअप तैयार नहीं है. हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने की संभावना को देखते हुए, वे टॉप ऑर्डर में किसी ऐसे को चाहते हैं जो वनडे में कम से कम 4 ओवर कर सके.” बीते एक साल में, टीम मैनेजमेंट को नंबर 5-6 पर वॉशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल में से किसी एक को खिलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है, ताकि प्लेइंग 11 को बैलेंस मिल सके. लेकिन अब टीम को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के हालात के लिए तैयार रहना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026 Live Streaming: ईस्ट जोन vs सेंट्रल जोन सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

तिलक ने अब तक खेले हैं सिर्फ 5 वनडे मैच

23 साल के तिलक वर्मा ने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. तिलक ने अब तक सिर्फ 5 वनडे मैच खेले हैं, जिनकी 4 पारियों में उन्होंने 22.66 की औसत और 57.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 68 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है. हालांकि, तिलक ने भारत के लिए अब तक 59 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 44.45 की औसत और 145.18 की स्ट्राइक रेट से 1645 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक भी जड़े हैं.

ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: आज होगी टीम इंडिया की थाईलैंड से पहली टक्कर, जानें कब और कहां देखें LIVE

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola