मुंबई इंडियंस की कप्तानी की रेस में ये 2 स्टार खिलाड़ी! MI मैनेजमेंट जल्द कर सकता है बड़े बदलाव

Mumbai Indians Captain: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट बड़े बदलाव करने के मूड में नजर आ रहा है. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार अगले हफ्ते मीटिंग में टीम की कप्तान को लेकर भी फैसला किया जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं कि रेस में कौन 2 खिलाड़ी मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

Mumbai Indians Captain: आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ी उथल पुथल देखने को मिल रही है. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार एमआई मैनेजमेंट जल्द ही टीम को लेकर कुछ बड़े फैसले कर सकती है. ऐसे में हार्दिक पांड्या के बाद टीम के 2 स्टार खिलाड़ी कप्तानी की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा में से कोई एक मुंबई का अगला कप्तान बनाया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार मुंबई मैनेजमेंट अगले हफ्ते रिव्यू मीटिंग में इसको लेकर बड़ा फैसला कर सकती है.

विज्ञापन

रिव्यू मीटिंग में लिए जाएंगे कई बड़े फैसले

मुंबई इंडियंस की इस रिव्यू मीटिंग में कई और बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं. इस मीटिंग में हार्दिक के फ्यूचर को लेकर भी गहरी चर्चा होगी. सामने आ रही जानकारी के अनुसार पांड्या की कप्तानी जाना लगभग तय नजर आ रहा है. इसी के साथ टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने के फ्यूचर को लेकर भी बातचीत होगी. उनको भी हटाने का फैसला किया जा सकता है. ऐसे में अगले सीजन से पहले टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में बेहद ही खराब रहा था. टीम में सब कुछ ठीक भी नहीं था, इसको लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थी. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई की टीम में 2 गुट बन चुके थे जिसका असर प्रदर्शन पर भी साफ नजर आया. आईपीएल 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था लेकिन पंजाब किंग्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. मुंबई की टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी हैं लेकिन इसके बाद भी टीम का खराब प्रदर्शन सवाल खड़े कर रहे हैं. इसी के चलते मैनेजमेंट बड़े बदलाव की तरफ कदम बड़ा सकता हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ