शुभमन गिल ने चकनाचूर किया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

Shubman Gill Historic Milestone: टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में एक दमदार पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. गिल ने इस पारी के दम पर विराट कोहली के पुराने रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ वो ऐसा कमाल करने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के घमंड को चकनाचूर कर दिया है. लक्ष्य का पीछे करते हुए टीम के लिए अक्षर पटेल, शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय कप्तान ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के हर कोने में शॉट्स खेले और खुद की प्रतिभा का बेजोड़ उदाहरण पेश किया. इस बेहतरीन पारी के दम पर गिल ने विराट कोहली के एक महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उन्होंने एक ऐसा कमाल कर दिया है जो कि उनसे पहले कोई भी भारतीय कप्तान नहीं कर पाया था. 

विज्ञापन

शुभमन गिल ने रच डाला इतिहास

शुभमन गिल ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 75 गेंदों में 80 रनों की यादगार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 106 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 1 छक्का भी लगाया. एजबेस्टन के मैदान पर उन्होंने इस पारी के दम पर 510 रन बना लिए हैं और वो इंग्लैंड के किसी भी एक मैदान पर 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन चुके हैं. साल 2025 में वो टेस्ट कप्तान बने थे और इंग्लैंड के खिलाफ रेड बॉल शानदार प्रदर्शन किया था. एजबेस्टन के मैदान पर उन्होंने अब तक केवल 2 मैच ही खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 255 की औसत से 510 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 269 रहा है. भारतीय कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने भी इस मैदान पर 469 रन बनाए हैं. गिल ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. 

विज्ञापन

वनडे फॉर्मेट में गिल को हासिल है महारथ

शुभमन गिल के वनडे फॉर्मेट में आंकड़े बेहद ही कमाल के हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए खेले 65 मैचों की 64 पारियों में 3271 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 60.57 का रहा है और स्ट्राइक रेट भी 101.17 का है. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक तो वहीं 19 अर्धशतक आए हैं. वनडे फॉर्मेट में 60 से ज्यादा की औसत और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले वो पहले बल्लेबाज हैं. उनसे पहले क्रिकेट इतिहास में ये कमाल कोई और नहीं कर पाया था. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अब टीम इंडिया को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ