हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तिलक वर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक, सेमीफाइनल के बाद अब फाइनल में लूटी महफिल

तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में शतक और अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब उन्होंने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली.

विज्ञापन
तिलक वर्मा दलीप ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source; Screengrab/ jiohotstar

Tilak Varma: साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ईस्ट जोन ने ईशान किशन के दोहरे शतक के दम पर पहली पारी में 708 रन बना दिए हैं, जिसका पीछा करने के लिए साउथ जोन की टीम उतर चुकी है. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक जमा दिया. उन्होंने सेमीफाइनल में शतक और अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब फाइनल में भी इस बल्लेबाज ने महफिल लूट ली है.

तिलक वर्मा ने बनाया अर्धशतक

साउथ जोन की ओर से अब तक कोई भी बल्लेबाज शतकीय पारी नहीं खेल पाया है. देवदत्त पडिक्कल भी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद मोर्चा तिलक वर्मा ने संभाला. उन्होंने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों में 56 रनों की पारी खेल दी. वह फिलहाल अभी तक नाबाद हैं. उन्होंने 5 चौके भी जड़ दिए हैं. तिलक लगातार दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नमन धीर ने 173 रनों की पारी खेल मचाया धमाल, टूटते-टूटते बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

विज्ञापन

सेमीफाइनल में उन्होंने नॉर्थ जोन के खिलाफ पहली पारी में 116 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने नाबाद 51 रन बनाकर साउथ जोन को जिताया था. अब फाइनल मैच में भी तिलक ने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूट ली है. वह रेड बॉल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो काबिले तारीफ है, क्योंकि तिलक आमतौर पर टी-20 में तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

तिलक ने अब लाल गेंद में प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम के लिए भी दावा ठोक दिया है. उन्होंने अपने बल्ले से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. तिलक ने अब तक भारत के लिए केवल वनडे और टी-20 में ही प्रतिनिधित्व किया है. उन्हें टेस्ट में भारत की ओर से डेब्यू करने का इंतजार है.

विज्ञापन

ईशान की शानदार 270 रनों की पारी

इस मैच में ईशान ने ईस्ट जोन की ओर से गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी. ईशान ने 334 गेंदों में 270 रनों की पारी खेली, जिसमें 30 चौके के अलावा 7 छक्के शामिल हैं. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शिखर मोहन ने भी 120 गेंदों में 85 रन बनाए थे. ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 ओवर में 708 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में साउथ जोन अभी बहुत पीछे है. साउथ जोन ने 80 ओवर में 242/6 रन बनाए हैं. टीम 466 रनों से पीछे है.

ये भी पढ़ें: जेसन गिलेस्पी का हजारों डॉलर खा गई PCB, पूर्व दिग्गज कोच ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola