40 साल की उम्र के बाद शतक जड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाया तहलका, लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज भी शामिल

Century after crossing age 40: इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा उम्र तक खेल पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने उम्र को महज एक नंबर बना दिया. इस खिलाड़ियों ने 40 साल की उम्र के बाद भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने का काम किया.

CRICKET.jpg_4737a2

Century after crossing age 40: क्रिकेट के मैदान पर हर दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते देखे जाते हैं. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां उम्र के एक पड़ाव के बाद खिलाड़ियों को संन्यास का ऐलान करना पड़ता है. औसतन खिलाड़ी 40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते संन्यास का ऐलान कर देता है क्योंकि पर भागने और अपना 100 फीसदी देने आसान नहीं होता. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 40 की उम्र के बाद तहलका मचाने का काम किया. इन 5 खिलाड़ियों ने 40 साल की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने का काम किया है. 

विज्ञापन

सर जैक हॉब्स

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज सर जैक हॉब्स ने 40 साल की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 8 शतक जड़े थे. इसी के साथ 40 साल की उम्र के बाद एक दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी है जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी है. 46 साल 82 दिन की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर शतक जड़ा था.

विज्ञापन

विजय मर्चेंट

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विजय मर्चेंट मे 40 साल की उम्र के बाद एक शतक जड़ा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर साल 1951 में शतक जड़ा था. इस मैच में उन्होंने 154 रनों की पारी खेली थी. भारत के लिए वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वो शतक जड़ने वाले सबसे उम्र वाले खिलाड़ी हैं. 

सर क्लाइव लॉयड

क्रिकेट के दिग्गज सर क्लाइव लॉयड ने भी 40 साल की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने का काम किया है. उन्होंने 40 साल 110 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये मुकाम हासिल किया था. इसके अगले ही साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया था.

विज्ञापन

जेफ्री बॉयकॉट

इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 40 की उम्र के बाद एक नहीं 2 शतक जड़े थे. उन्होंने 40 की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था तो वहीं उनका आखिरी शतक भारत के खिलाफ साल 1981 में आया था. 

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने भी 40 की उम्र के बाद शतक जड़ने का कमाल किया है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. साल 2014, सितंबर के महीने में उन्होंने ये कारनामा किया था. 

विज्ञापन

मिस्बाह उल हक

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मिस्बाह उल हक ने 40 साल की उम्र के बाद 8 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं. इसी के साथ 40 साल की उम्र के बाद उनके नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ