---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी ने की बॉल टेम्परिंग? बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के वीडियो ने मचाई सनसनी

BAN vs PAK: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी के ऊपर एक बार फिर से बॉल टेम्परिंग के आरोप लग रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंद के साथ एक ऐसा काम किया जिससे सनसनी मच गई है. ये पूरा मामला क्या है आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम हर दिन ने विवादों में घिरती हुई नजर आती है. टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में भी एक ऐसा कांड हो गया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट की पूरी दुनियाभर में आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लग रहे हैं. मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी इस हरकत के बाद अंपायर को भी इस विवाद में उतरना पड़ा. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

जूते के नीचे दाबी गेंद, मचा बवाल

बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान शाहीन ने ये हरकत की है. उन्होंने गेंद को जूतों के स्पाइक्स के नीचे दबाते हुए पकड़ा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये मामला तुरंत अंपायर के संज्ञान में आया और उन्होंने तुरंत अफरीदी से गेंद लेकर उसे चेक किया. हालांकि, जांच में अंपायर को गेंद में कुछ भी खराब नहीं लगा और अफरीदी को गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा किया.

---विज्ञापन---

PSL 2026 में की थी यही हरकत

शाहीन अफरीदी के ऊपर इससे पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए मुकाबले में उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की थी जिसके बाद उनके ऊपर पेनल्टी के रूप में 5 रन विपक्षी टीम को दिए गए थे. 

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धोया

बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 104 रनों से हरा दिया है. टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है. बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 413 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए इस पारी में नजमुल शंटो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इसके जवाब में पाकिस्तान पहली पारी में 386 रन बना पाई. बांग्लादेश ने लीड हासिल की और दूसरी पारी में 240 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 163 रनों पर ही आळ ऑउट हो गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- क्रिकेट में ऐसा कैसे हो सकता है…! एक गेंद पर 2 बार आउट हुआ बल्लेबाज, जानें कब हुआ ऐसा अद्भुत कारनामा

First published on: May 12, 2026 09:11 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola