Rohit Sharma Replacements: टीम इंडिया साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया को पहले मैच में जीत मिली तो वहीं दूसरे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में अभी तक दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला है. पहले मैच में उन्होंने 11 रन बनाए तो वहीं दूसरे मैच में केवल 26 रन ही बना पाए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया का मैनेजमेंट रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहा है और इस सीरीज का आखिरी मुकाबला उनके लिए टीम इंडिया के साथ भी आखिरी हो सकता है. ऐसे में अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो कौन से 3 ओपनिंग बल्लेबाज टीम में उनकी जगह ले सकते हैं आइए आपको बताते हैं.
ईशान किशन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए वनडे में 31 मैच खेले हैं, जिसमें 43 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1093 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो वनडे में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा भी कर चुके हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने ताबड़तोड़ शतक जड़ा था. ऐसे में वो रोहित की जगह लेते हुए नजर आ सकते हैं.
साई सुदर्शन
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले साई सुदर्शन की टेस्ट के बाद वनडे टीम इंडिया में भी एंट्री हो सकती है. उनका हालिया फॉर्म शानदार रहा है और शुभमन गिल उनको काफी पसंद भी करते हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक केवल 3 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 63.50 की औसत से 127 रन बनाए हैं.
ऋतुराज गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ भी रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया में ओपनिंग के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं. उन्होंने हाल ही में ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 9 वनडे मुकाबले खेले हैं जिनकी 8 पारियों में उनके बल्ले से 228 रन निकले हैं. इस दौरान वो एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. उनका अनुभव टीम इंडिया के काफी काम आ सकता है.
यशस्वी जायसवाल
24 साल के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी टीम इंडिया में रोहित शर्मा की जगह शामिल किया जा सकता है. उन्हें हाल ही में विराट कोहली के चोटिल होने पर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक भी जड़ा था. उन्होंने अब तक 6 वनडे मैचों में 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं.
अभिषेक शर्मा
टीम इंडिया के लिए टी20 में धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी मैनेजमेंट रोहित शर्मा की जगह वनडे में मौका दे सकता है. उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू नहीं किया है. लिस्ट ए में उन्होंने 69 मैचों में 4 शतक हैं.
ये भी पढ़िए- ENG vs IND:‘…ये सभी अफवाह’, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच ‘तकरार’ को लेकर बोले बल्लेबाजी कोच, पेश की सफाई
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
47 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines