ENG vs IND:‘…ये सभी अफवाह’, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच ‘तकरार’ को लेकर बोले बल्लेबाजी कोच, पेश की सफाई

Gautam Gambhir and Virat Kohli: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी. इसको लेकर अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

jacket - 2026-07-17T081112.622

Gautam Gambhir and Virat Kohli: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस दौरे के पहले वनडे मुकाबले के प्रैक्टिस सेशन से एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक विराट कोहली और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों के बीच बातचीत तक नहीं हो रही है. पहले प्रैक्टिस सेशन में देखा गया कि टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक दोनों से अलग-अलग बात कर रहे हैं. दूसरे वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे इसको लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर क्या कहा आइए आपको बताते हैं. 

विज्ञापन

गंभीर और विराट के बीच सब कुछ ठीक?

साल 2027 में टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. ऐसे में दिग्गज खिलाड़ी और हेड कोच के बीच में इस तरह की खबरें फैंस के मन में डर पैदा कर रही है. टीम के संतुलन के लिए भी ये काफी खराब है. दूसरे वनडे के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसको लेकर कहा, “विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आज ही करीब 10 बार बातचीत हुई है. मैं दोनों के बीच में पुल का काम नहीं कर रहा हूं. ये सभी अफवाहें हैं और मैं इनके बारे में कुछ नहीं जानता.”

विज्ञापन

वनडे टीम में सबकुछ ठीक नहीं?

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से ही टीम इंडिया में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है. कभी टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करती है तो वहीं कभी टीम अपने ही घर में क्लीन स्वीप हो जाती है. वनडे टीम की बात करें तो शुरुआत से ही चीजें पूरी तरह से ठीक नजर नहीं आ रही हैं. सीनियर खिलाड़ी और हेड कोच के बीच तकरार की खबरें लगातार सामने आती रही हैं.

दूसरे वनडे में विराट ने खेली शानदार पारी

विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए दूसरे वनडे मुकाबले में एक कमाल की पारी खेली. पहले वनडे मैच में वो टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन दूसरे में उन्होंने अर्धशतक जड़ा. 66 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 65 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 8 बेहतरीन चौके निकले और उनका स्ट्राइक रेट 98.48 का रहा. सीरीज काफी अहम पड़ाव पर है तो ऐसे में हर किसी की नजरें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे पर टिकी हुई हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ