Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है. अगरकर के रिप्लेसमेंट की तलाश अभी से ही बीसीसीआई ने शुरू कर दी है. जिसके लिए फिलहाल 4 दिग्गजों के नाम फिलहाल चल रहे हैं. जिसमें टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच, मौजूदा सिलेक्टर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड का नाम शामिल हैं. हालांकि फिलहाल इस रेस में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास दोस्त पार्थिव पटेल का नाम भी नजर आ रहा है.
प्रज्ञान ओझा
पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा मौजूदा समय में टीम इंडिया के सिलेक्टर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई उन्हें भी प्रमोशन देने के बारे में सोच रही है. हालांकि ओझा को भी इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है. ओझा ने टीम इंडिया के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें ओझा ने कुल मिलाकर 144 विकेट झटके हैं. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट की बात करें तो ओझा ने तीनों ही फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं.
पार्थिव पटेल
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहे पार्थिव पटेल का नाम फिलहाल इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है. अगरकर की तरह पार्थिव ही वेस्ट जोन से आते हैं. ऐसे में बीसीसीआई की सबसे बड़ी समस्या भी अपने आप ही हल हो जाएगी. पार्थिव पटेल टीम इंडिया के साथ ही साथ आईपीएल में भी रोहित और विराट के साथ खेल चुके हैं. टीम इंडिया के लिए पार्थिव पटेल ने 25 टेस्ट मैच, 38 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले हैं. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. फिलहाल वो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़े हैं.
वीवीएस लक्ष्मण
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शुरू से ही इस रेस में नजर आ रहे हैं. लक्ष्मण इंडिया ए और इंडिया अंडर19 के हेड कोच की भी भूमिका निभाते हैं. राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की भी भूमिका निभाते हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई की वो एक पसंद बने हुए हैं. लक्ष्मण ने टीम इंडिया के लिए 134 टेस्ट मैच और 86 वनडे मुकाबले खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में तो उनका नाम दिग्गजों में आता है.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने उठाया ये कदम
रवि शास्त्री
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी इस रेस में नजर आ रहे हैं. शास्त्री ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है. अजीत अगरकर की तरह रवि शास्त्री भी मुंबई से आते हैं, जिसके कारण ही वो उन्हें रिप्लेस करने के रेस में है. अगरकर की तरह शास्त्री भी बड़े फैसले आसानी से ले सकते हैं. टीम इंडिया के लिए रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले थे.
ये भी पढ़ें: इंडिया अंडर19 टीम ने पहले यूथ वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया, यशवर्धन चौहान बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
22 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
45 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines