3 players who played for India and Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक विवाद अब क्रिकेट के मैदान पर भी पहुंच चुका है. दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज पहले से ही नहीं खेली जा रही है और अब इसकी गाज मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भी देखने को मिल रही है. पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने का फैसला किया है. आईसीसी पड़ोसी देश के इस फैसले पर सख्त कदम उठाता हुआ नजर आ सकता है. दोनों देशों की इस गर्माए इस मुद्दे के बीच आपको बता दें कि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए खेल चुके हैं. एक खिलाड़ी को ऐसा है जो कि अपने करियर में 500 से ज्यादा विकेट भी हासिल कर चुका है.
भारत-पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी
अब्दुल हफीज करदार
पाकिस्तान में क्रिकेट को नया जीवन देने वाले अब्दुल हफीज करदार को पाकिस्तान क्रिकेट का फादर भी माना जाता है. अब्दुल हफीज पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने से पहले भारत के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 3 टेस्ट मैचों में अपना दम दिखाया था और इसके बाद साल 1952 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया. उन्होंने अपने करियर में कुल 26 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वो 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं.
अमीर इलाही
अमीर इलाही ने भारत के लिए 1947 में डेब्यू किया था. भारत के लिए उन्होंने केवल 1 टेस्ट मैच खेला और इसके बाद वो पाकिस्तान के लिए 5 टेस्ट मैच खेले. इंटरनेशनल करियर में वो कुल 6 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 520 विकेट हासिल किए हैं.
गुल मोहम्मद
बल्लेबाज गुल मोहम्मद ने भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. उन्होंने भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले थे तो वहीं साल 1956 में पाकिस्तान के लिए भी एक टेस्ट मुकाबला खेला है. उन्होंने इंटरनेशनल करियर में खेले कुल 9 मैचों में 205 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़िए- PCB खुद ही कर रहा पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद! पड़ोसी मुल्क की हरकत पर भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines