FIFA World Cup 2026: भारत ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी छाप छोड़ी है लेकिन फुटबॉल में टीम इंडिया काफी पीछे नजर आती है. इसी के चलते इस साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया हिस्सा नहीं बन पाई है. टीम इंडिया भले ही फीफा विश्व कप का हिस्सा ना हो लेकिन 3 भारतीय मूल के खिलाड़ी टूर्नामेंट में अपना दम दिखाते हुए जरूर नजर आने वाले हैं. इस साल होने वावे फीफा विश्व कप का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. आइए आपको भी बताते हैं इन 3 भारतीय मूल के खिलाड़ियों के बारे में.
न्यूजीलैंड के खेलेंगे सरप्रीत सिंह
फीफा विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम खेलने उतरेगी. इस टीम में सरप्रीत सिंह भी होंगे जिनकी जड़े भारत के पंजाब से जुड़ी हुई हैं. 27 साल के सरप्रीत सिंह का जन्म न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुआ था लेकिन उनके माता पिता पंजाबी मूल के हैं. न्यूजीलैंड की टीम के लिए वो अटैकिंग मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं. उन्होंने टीम के लिए 26 मैच खेले हैं जिसमें वो 3 गोल करने में सफल रहे हैं और उनके नाम 7 असिस्ट भी हैं.
कतर के लिए खेल सकते हैं नीयाल मेसन
29 साल के नीयाल मेसन का जन्म इंग्लैंड में हुआ था. उनकी मां भारतीय मूल की हैं तो वहीं पिता अमेरिकी हैं. बचपन से ही उनको फुटबॉल के लिए प्यार था और उन्होंने इसका साथ नहीं छोड़ा. वो अपने करियर में स्पेन, इंग्लैंड और कतर में फुटबॉल खेल चुके हैं. सला 2021 में वो कतर गए और शानदार खेल के दम पर कतर की सीनियर टीम में जगह बनाई. इस विश्व कप में वो कतर के लिए डेब्यू कर सकते हैं.
केरल से जुड़ी हैं तहसीन मोहम्मद की जड़
19 साल के युवा फुटबॉल खिलाड़ी तहसीन मोहम्मद केरल से जुड़े हुए हैं. उनके माता पिता केरल के रहने वाले हैं. वो इस फीफा विश्व कप में कतर के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. उन्होंने अब तक कतर के लिए 2 मैच खेले हैं और साल 2024 अफगानिस्तान के खिलाफ फीफा विश्वकप क्वालिफायर में भी टीम के लिए खेल चुके हैं.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: इन 3 टीमों की हार तैयार करेगी CSK के लिए प्लेऑफ का रास्ता, गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines