IPL 2026: इन 3 टीमों की हार तैयार करेगी CSK के लिए प्लेऑफ का रास्ता, गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को प्लेऑफ में अगर अपनी जगह पक्की करनी है तो आखिरी मैच में गुजरात के खिलाफ मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. इसी के साथ टीम को 3 टीमों की हार की दुआ भी करनी होगी तभी प्लेऑफ में जगह बना पाएगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि सीएसके का प्लेऑफ सिनेरियो क्या है.

CSK Playoffs Qualification Scenario.jpg

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए इस सीजन प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो चुकी है. टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते अब टीम ज्यादा से ज्यादा 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है. टीम का आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ है जिसमें जीत हासिल कर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जाने के अपने दरवाजों को खुला रख सकती है. सीएसके की टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो इन 3 टीमों की हार पर भी निर्भर रहना होगा.

विज्ञापन

ये टीमें हारें तो ही मिलेगी प्लेऑफ में जगह

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की जंग बेहद ही रोमांचक हो चुकी है. 3 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं तो वहीं एक स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच रेस जारी है. अब जो समीकरण बन रहे हैं उनके हिसाब से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन तब ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएगी जब पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने आखिरी मैचों में हारेगी. राजस्थान की टीम अगर अपने आखिरी मैच में जीत हासिल कर लेती है तो सीधे तौर पर प्लेऑफ में जगह बना लेगी और बाकी टीमों का सफर खत्म हो जाएगा. 

विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ बड़े अंतर से जीत

पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की हार के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जीत भी दर्ज करनी होगी. करीबी जीत से अब चेन्नई का काम नहीं बन पाएगा. ऐसे में टीम को इस मैच में कम से कम 20 रनों के अंतर से जीत हासिल करनी होगी. 

राजस्थान रॉयल्स का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा तो वहीं पंजाब की टीम आखिरी मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स से सामना होगा. कोलकाता की टीम को अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली के खिलाफ खेलने उतरेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ