नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला गया मुकाबला दोनों देशों के क्रिकेटर्स के साथ ही करोड़ों दर्शकों के जहन में ताजा है। इस मैच में पाकिस्तान के 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के दोनों ओपनर सस्ते में आउट हो गए थे।
कप्तान रोहित शर्मा 4 और केएल राहुल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उठाई। कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 53 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 82 रन कूटे और टीम इंडिया को जीत दिलाकर लौटे। हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए थे। कोहली ने 19वें ओवर में हारिस रऊफ की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़ दिए थे। अब पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने उस मैच को याद कर बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – IND vs NZ: बारिश के बाद DLS नियम के तहत क्यों नहीं जीती न्यूजीलैंड? ये है बड़ी वजह
https://twitter.com/hardikpandya7/status/1584174400965734400
अगर कार्तिक और पांड्या छक्के मारते तो दुख होता
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कहा- जिस तरह से कोहली विश्व कप में खेले, वह उनका क्लास है। हम सभी जानते हैं कि वह किस प्रकार के शॉट खेलते हैं। जिस तरह से वह उन छक्कों को मारते हैं, मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य खिलाड़ी इस तरह का शॉट मार सकता है। रऊफ ने आगे कहा- अगर दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या ने उन छक्कों को मारा होता, तो मुझे दुख होता, लेकिन वह कोहली के बल्ले से निकला। वह पूरी तरह से एक अलग क्लास है। रऊफ ने बताया कि कैसे उन गेंदों में गेंदबाजी करने में उनकी रणनीति बेहतर थी, लेकिन कोहली का शॉट एक क्लास एक्ट था क्योंकि इसका उनके पास कोई जवाब नहीं बचा था।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘ये कोई फूड पॉइजनिंग या कोविड नहीं है’ रहस्यमयी वायरस को लेकर जो रूट ने दी जानकारी, बताया क्या है प्लान
https://twitter.com/ICC/status/1584231304333119489
मेरा प्लान और एग्जीक्यूशन ठीक था
उन्होंने कहा- “देखिए भारत को आखिरी 12 गेंदों में 31 रनों की जरूरत थी। मैंने चार गेंदों पर केवल तीन रन दिए थे। मुझे पता था कि नवाज आखिरी ओवर फेंक रहे थे, वह एक स्पिनर हैं और मैंने उनके लिए कम से कम चार बड़ी बाउंड्री छोड़ने की कोशिश की थी।” चूंकि आठ गेंदों पर 28 रन की जरूरत थी, तो मैंने तीन धीमी गेंदें फेंकी और वह धोखा खा गया। मैंने चार में से केवल एक तेज गेंद फेंकी थी। “मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह मुझे उस लंबाई से जमीन पर मार सकता है। इसलिए जब उसने वह शॉट मारा, तो वह उसकी क्लास थी। मेरा प्लान और एग्जीक्यूशन ठीक था, लेकिन वह शॉट अलग क्लास का था।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines