नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने नए टेस्ट कप्तान का ऐलान कर दिया है। टेम्बा बावुमा को डीन एल्गर की जगह टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है। इसके साथ ही जेपी डुमिनी को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। एल्गर को 2021 के मध्य में टेस्ट कप्तान बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने पहली चार टेस्ट सीरीज जीतीं, जिसमें भारत पर घरेलू श्रृंखला जीत भी शामिल थी, लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बावुमा वनडे कप्तान बने रहेंगे, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद उन्हें टी-20 की कप्तानी से हटाया गया है।
शुकरी कोनराड के साथ टीम बनाएंगे टेम्बा
टेस्ट में बावुमा कोच शुकरी कोनराड के साथ टीम बनाएंगे। बावुमा ने उन्हें वनडे खेल में मदद करने का श्रेय दिया है। उन्होंने जनवरी में सीरीज जीत में इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग सेंचुरी ठोकी, जिसने दक्षिण अफ्रीका की वनडे वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में पिछली दो सीरीज हारने वाली टीम से कई बदलाव होंगे। सलामी बल्लेबाज सारेल एरवी को बाहर किया गया है, लेकिन एडन मार्करम की वापसी के लिए दरवाजा खोल दिया गया है। थ्यूनिस डी ब्रुइन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
और पढ़िए –उर्वशी रौतेला ने मांगी Rishabh Pant के लिए दुआ, बोलीं-ऋषभ पंत भारत का गर्व हैं
जस्टिन सैमन्स की जगह लेंगे जेपी डुमिनी
दक्षिण अफ्रीका के कोचिंग सेट-अप में भी बड़े बदलाव हैं। जेपी डुमिनी बल्लेबाजी कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह जस्टिन सैमन्स की जगह लेंगे। डुमिनी वर्तमान में पार्ल रॉक्स के मुख्य कोच हैं। डुमिनी के चयन पैनल का हिस्सा बनने की संभावना है। चयन संयोजक विक्टर म्पित्सांग और चयनकर्ता पैट्रिक मोरनी को बर्खास्त कर दिया गया है। पिछले दिनों दोनों का नाम एक विवाद में सामने आया था। जिसमें मैनचेस्टर टेस्ट में साइमन हार्मर को शामिल करना रहा।
और पढ़िए –IND vs AUS: अश्विन ने खींच दिए शमी के कान, वायरल हो रहा मजेदार Video
28 फरवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
साउथ अफ्रीका ने 28 फरवरी से वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टोनी डी ज़ोरज़ी को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है। जबकि एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन और सेनुरान मुथुसामी की वापसी कराई गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
51 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines