Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे. जहां पर उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की तरफ से खेला. बल्ले के साथ वैभव ने इस मुकाबले में निराश किया. लेकिन गेंद के साथ उन्होंने सभी को हैरान कर दिया. हालांकि उसके बाद भी सबसे ज्यादा चर्चा उनकी चर्ची ने बटोरी. इस मुकाबले में वैभव अपनी जर्सी के पीछे टेप लगाकर खेलते हुए नजर आए. फैंस इसके पीछे का अब कारण जानना चाहते हैं. इसके अलावा उनके नंबर 3 के पीछे का राज भी सामने आ गया है. 

वैभव सूर्यवंशी ने क्यों अपनी जर्सी में लगाया टेप? 

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी जर्सी के पीछे नंबर वाली जगह पर टेप लगाकर खेलते हुए नजर आए. दरअसल वैभव का जर्सी नंबर हर जगह पर 3 होता है. इस टूर्नामेंट में उनको कोई और जर्सी नंबर मिला है. जिसमें 3 के आगे भी कोई नंबर है. ऐसे में अपने फेवरेट नंबर को बरकरार रखने के लिए सूर्यवंशी ने 3 के आगे वाले अंक पर टेप लगा दिया. इस पूरे मुकाबले में ऐसा ही नजारा दिखा. 

---विज्ञापन---

दरअसल 3 नंबर वो वैभव अपने फेवरेट मानते हैं. इस नंबर का कनेक्शन उनकी मां से है. जिसके कारण ही वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 3 की ही जर्सी पहनकर खेलते हुए नजर आते हैं. सूर्यवंशी को हालांकि टेप लगाने का फायदा नहीं हुआ. बल्लेबाजी के दौरान वो सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रेड बॉल क्रिकेट में उनकी असफलता अब चिंता का विषय बन गई है. रणजी ट्रॉफी में भी वैभव के बल्ले से अब तक रन नहीं आए हैं. हालांकि अंडर-19 लेवल पर उन्होंने रेड बॉल से भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

गेंद के साथ वैभव ने किया कमाल  

बल्लेबाजी में फेल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी करने उतरे. उस दौरान वैभव ने 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. जिससे सूर्यवंशी बहुत ज्यादा खुश नजर आए. अब ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी. वैभव अब सेंट्रल जोन के खिलाफ अपने बल्ले का कमाल दिखाना चाहेंगे. जिससे वो अपने आलोचकों का मुंह बंद कर सके.,  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका, WTC में 700 चौके लगाने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी

सूर्यवंशी की गेंदबाजी का असली टेस्ट सेंट्रल जोन के खिलाफ होगा, लेकिन बल्ले से वो धमाल मचा सकते हैं. वैभव ने अगर बल्ले से अगले मुकाबले में धमाल मचाया तो इंडिया ए की रेड बॉल टीम के लिए वो अपना दावा मजबूत करेंगे. सूर्यवंशी ने टी-20 और वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित किया है. सूर्यवंशी इस सीजन में बिहार के लिए भी कम रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेलने वाले हैं. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला उनके लिए बड़ा टेस्ट होने वाला है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के दोहरे चरित्र पर सुनील गावस्कर ने की आलोचना, मैच की पिच को लेकर सुनाई खरी खोटी

---विज्ञापन---