Team India: बीसीसीआई लंबे समय से एक एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को तैयार करने का प्रयास कर रही है. जिसके लिए चयनकर्ता कई युवा खिलाड़ियों पर निवेश कर रही है. हार्दिक पांड्या की इंजरी के कारण शार्दुल ठाकुर को चांस मिला. वो इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे. उसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला. रेड्डी भी अब बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं. ऐसे में टीम ने गूरनूर बरार को मौका दिया है. जिसका फायदा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में उठाया है.
गूरनूर बरार ने बल्ले से मचाया धमाल
श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ टीम इंडिया अभ्यास मैच खेल रही है. जहां पर पहले दिन गेंदबाजी करते हुए गूरनूर बरार ने 12 ओवरों में 49 रन दिए. उसके साथ ही उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया. बरार ने इसके बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. बरार ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 18 गेंदों में ही नाबाद 36 रन बना दिए हैं.
इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. स्पिनरों के लिए मददगार विकेट पर बरार ने एक ओवर में ही 4 छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया इस मुकाबले में बराबरी पर पहुंच सकी. बरार ने इस मुकाबले में साबित कर दिया कि वो मौका पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. ऐसे में अब बरार को पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका भी मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: प्रैक्टिस मैच कौन हुआ पास और कौन फेल? जानें भारतीय खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड
बरार पर निवेश कर रहे हैं गिल-गंभीर
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस उभरते हुए सितारे पर बड़ा भरोसा कर रहे हैं. जिसके कारण ही बरार को 6 वनडे मैचों में मौका मिला है. इस प्रदर्शन पर नजर डाले तो अब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है. हाल में ही श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए गूरनूर बरार ने 10 विकेट झटके थे. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने उनके ऊपर इस सीरीज में भी भरोसा जताया है.
ये भी पढ़ें: इंजरी के कारण एशियन गेम्स में बदल सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, अय्यर-गंभीर की भी बढ़ी परेशानी
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
34 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
47 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines