IND-W vs PAK-W: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत तीन बार देखने को मिली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम हर बार पड़ोसी मुल्क पर हावी रही. दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला भी खेला गया, जहां टीम इंडिया ने धांसू प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी.
तीन बार हुई कांटे की टक्कर के बाद अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है. हालांकि, इस बार देश की बेटियां पड़ोसी मुल्क की महिला टीम से भिड़ती हुई नजर आएंगी. कब, कहां खेला जाएगा यह हाई-वोल्टेज मैच और किसका पलड़ा रहा है भारी आइए आपको बताते हैं.
फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
महिला वनडे विश्व कप का आगाज टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ किया है. अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. यह महामुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाना है. इस मैच की मेजबानी श्रीलंका का आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम करेगा.
ये भी पढ़ें:- ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोहली-सूर्या को भी छोड़ा पीछे, बने टी20 के नए बादशाह
50 ओवर के फॉर्मेट में हरमनप्रीत की सेना पाकिस्तान के खिलाफ 11 बार मैदान पर उतरी है और सभी मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. यानी पाकिस्तान की टीम इस फॉर्मेट में भारत की बेटियों को अब तक एक बार फिर नहीं हरा सकी है. 5 अक्टूबर को भी भारतीय टीम अपने इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से ही मैदान पर उतरेगी.
टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज अपने ही स्टाइल में किया है. पहले मैच में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने श्रीलंका को बेहद आसानी से 59 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 48 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 269 रन लगाए.
ये भी पढ़ें:- 700+ विकेट, करीब 15 हजार रन… अपने देश के लिए कभी नहीं खेल पाएगा ये दिग्गज, खुलेआम मिली चेतावनी
हालांकि, टीम की ओर से अमनजोत कौर ने शानदार बैटिंग करते हुए 57 रन जड़े, तो दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक जमाया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 211 रन बनाकर ढेर हो गई. बल्ले के बाद दीप्ति ने गेंद से भी कहर बरपाया और 3 विकेट अपनी झोली में डाले.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines