700+ विकेट, करीब 15 हजार रन... अपने देश के लिए कभी नहीं खेल पाएगा ये दिग्गज, खुलेआम मिली चेतावनी

Legend Will Not Play Bangladesh Again: बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने साफ कर दिया है कि दिग्गज शाकिब अल हसन कभी अपने देश के लिए नहीं खेल पाएंगे. बांग्लादेश का नेतृत्व करते हुए शाकिब ने 700 से ज्यादा विकेट झटके हैं और करीब 15 हजार उन बनाए हैं. वो सबसे महान बांग्लादेशी खिलाड़ी रहे हैं लेकिन अब उन्हें अपने देश के लिए खेलने का चांस नहीं मिलेगा.

Shakib Al Hasan Will Not Play Bangladesh Again

देश के लिए नहीं खेल पाएगा ये दिग्गज

Shakib Al Hasan Will Never Play Bangladesh: शाकिब अलग हसन बांग्लादेश इतिहास के सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक हैं. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए 700 से ज्यादा विकेट झटके हैं और करीब 15 हजार रन बनाए हैं. पिछले 12 महीनों से वो बांग्लादेश के लिए क्रिकेट नहीं खेले हैं और ये चीज आगे भी जारी रहेगी. बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ महमूद ने खुली चेतावनी दे दी है और बता दिया है कि शाकिब कभी भी बांग्लादेश की जर्सी में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

विज्ञापन

बांग्लादेश के लिए कभी नहीं खेल पाएंगे शाकिब

बांग्लादेश के एक न्यूज चैनल पर स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ महमूद नजर आए. उन्होंने क्लियर कर दिया कि वो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बता देंगे कि शाकिब अल हसन को कभी देश के लिए क्रिकेट खेलने का मौका नहीं दिया जाए. उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें बांग्लादेश के झंडे का नेतृत्व नहीं करने दे सकते. मेरे लिए ये चीज संभव नहीं होगी कि मैं उन्हें बांग्लादेश की जर्सी पहनने दूं. मैंने शायद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पहले नहीं बोला लेकिन अब BCB के लिए मेरा निर्देश साफ है कि शाकिब अल हसन बांग्लादेश के लिए दोबारा नहीं खेल पाएंगे.’

विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद?

शाकिब अल अहसान और आसिफ महमूद के बीच काफी समय से अनबन है. बांग्लादेश में थोड़े समय पहले काफी बवाल हुआ था और दोनों अलग-अलग राजनैतिक दल से आते हैं. शाकिब असल में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से हटाई गई शेख हसीना के करीबी थे. जब से हसीना को पद से निकाला गया, तब से शाकिब बांग्लादेश नहीं आए हैं. उस समय से वो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में रह रहे हैं और पूरी दुनिया में फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

हाल ही में शाकिब ने शेख हसीना को 28 सितंबर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी, तो आसिफ ने सोशल मीडिया पर आकर संकेत दिए कि उनका शाकिब को बांग्लादेश टीम से दूर रखने का फैसला एकदम सही था. बाद में शाकिब ने इसका जवाब दिया था और बताया था कि वो एक दिन बांग्लादेश वापस लौटेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ