हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा एक बार फिर से टला, BCB की ओर से तमीम इकबाल ने किया बड़ा ऐलान

IND vs BAN: टीम इंडिया पिछले साल बांग्लादेश का दौरा करने वाली थी. हालांकि बांग्लादेश में चल रही हिंसा के कारण वो दौरा टल गया था. जिसके बाद साल 2026 में भी ये दौरा पहले एक बार टल गया था. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर से इस दौरे के पोस्टपोन का ऐलान हुआ है.

विज्ञापन
(Pic Credit- ANI) रो-को फैंस को लगा बड़ा झटका, एक बार फिर टला बांग्लादेश दौरा

IND vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के बीच रिश्ते आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बहुत ज्यादा खराब हो गए थे. अब दोनों ही बोर्ड के बीच बातचीत दोबारा शुरू हो गई है. हालांकि उसके बाद भी सितंबर में होने वाले भारतीय दौरे को अब पोस्टपोन करना पड़ा है. अब टीम इंडिया किसी और समय बांग्लादेश के दौरे पर वाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए जा सकती है. इसका ऐलान खुद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व खिलाड़ी तमीम इकबाल ने किया है. 

एक बार फिर टल गया भारत का बांग्लादेश दौरा  

टीम इंडिया सितंबर महीने में बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली थी. हालांकि उस समय अब भारत अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाला है. जिससे साफ हो गया था कि अब भारत अब बांग्लादेश दौरे पर नहीं जाने वाला है. इस बारे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल से ढाका में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा,  ‘दोनों बोर्ड इंडिया सीरीज को लेकर बातचीत कर रहे हैं. तारीखें इधर-उधर हो सकती हैं. यह टूर्नामेंट मीरपुर में हो रहा है, लेकिन इसे दो मिनट में बसुंधरा ग्राउंड में शिफ्ट किया जा सकता है. अगर इंडिया सीरीज पक्की और फिक्स हो जाती है, तो हम इसे उसी हिसाब से शेड्यूल करेंगे.’ हालांकि पूर्व स्टार खिलाड़ी तमीम इकबाल ने इस सीरीज को लेकर नए डेट के बारे में नहीं बोला है. 

ये भी पढ़ें: Team India ने शुरू कर दी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, कोच-कप्तान को बनाना होगा मास्टर प्लान

विज्ञापन

रो-को के फैंस को लगा बड़ा झटका 

बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया 3 वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलने वाली थी. ऐसे में फैंस को इंतजार था कि जल्द ही रोहित शर्मा और विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ वो खेलते हुए देख पाएंगे. इस सीरीज के टल जाने से दोनों दिग्गजों के फैंस को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया साल 2026 में बहुत कम वनडे मैच खेलने वाली है. अब इन 3 मैचों के नहीं होने से विराट और रोहित सिर्फ 8 वनडे मैच ही साल 2026 में और खेलेंगे. जिसमें से 3 मैच वेस्टइंडीज, तो वहीं 5 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले हैं. बांग्लादेश दौरा होने पर मैचों की संख्या 11 हो सकती थी.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के कोलंबो टेस्ट साबित होगा करो या मरो मुकाबला! 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola