Team India T20 World Cup Squad Announcement Deadline: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड क्या होगा इस पर सभी जगह चर्चा हो रही है। इसी बीच शुक्रवार को एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें आईसीसी द्वारा टीमों के स्क्वॉड की घोषणा करने के लिए डेडलाइन जारी कर दी गई है। न्यूज 24 स्पोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि टीमों को 1 मई तक अपना संभावित स्क्वॉड जारी करना होगा।
IPL 2024 के बीच होगी स्क्वॉड की घोषणा
भारत की मशहूर टी20 लीग आईपीएल की बात करें तो इसकी शुरुआत मार्च के अंतिम हफ्ते से हो सकती है। मई के अंत तक इस टूर्नामेंट का समापन हो सकता है। हालांकि अभी इसकी तारीखें सामने नहीं आई हैं। मगर आईसीसी द्वारा स्क्वॉड की घोषणा की डेडलाइन 1 मई बताई गई है। जबकि 20 मई तक टीमें अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड में बदलाव भी कर सकती हैं। यानी आईपीएल के पहले लेग के बाद टूर्नामेंट के बीच में ही टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी होगा।
मई में जारी होगा स्क्वॉड
वहीं 21 मई के बाद अगर 20 में से किसी भी देश को अपनी टीम में बदलाव करना हुआ तो उसे आईसीसी से स्पेशल परमिशन लेनी होगी। यानी टीम इंडिया का ऐलान मई में कभी भी हो सकता है। इसकी तारीख अभी तय नहीं है लेकिन अनुमान के मुताबिक यह यह तय है कि मई में ही स्क्वॉड की घोषणा होगी। हालांकि, अभी इसको लेकर आईसीसी द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
1 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा। इसकी शुरुआत 1 जून से होने वाली है। 20 टीमों को इस टूर्नामेंट के लिए पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान का महामुकाबला जो इस टूर्नामेंट का आकर्षण है वो 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें से 16 मैच अमेरिका होस्ट करेगा और 32 मैच कैरेबियन लैंड में होंगे।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के 8-10 खिलाड़ी पक्के! रोहित शर्मा ने स्क्वॉड पर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का गेंदबाजी में कमाल, 5 विकेट लेकर विरोधी टीम का किया काम-तमाम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
44 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines