हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान, जानिए किसे मिला नंबर-1 का ताज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की. भारतीय टीम को अंतिम दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से टी20 रैंकिंग में भी टीम को तगड़ा नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
टीम इंडिया को रैंकिंग में हुआ नुकसान (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का समापन हो गया है. भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम नाम की. टीम इंडिया ने शुरुआत में ही तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. चौथे और पांचवें मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. गेंदबाज पूरी सीरीज में ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए. टीम इंडिया ने सीरीज तो जीत ली लेकिन आईसीसी रैंकिंग में बड़ा नुकसान हुआ है. भारत के पास इस बार नंबर-1 बनने का मौका था. लगातार दो हार ने मामला बिगाड़ दिया.

लगातार दो हार से भारत को लगा झटका

टीम इंडिया ने पहले तीन मुकाबले धमाकेदार अंदाज में जीते. इसके बाद लगा था कि भारत अंतिम दो मैच जीतकर न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर देगा लेकिन ये नहीं हो पाया. शुरुआती तीन मैचों में जीत के बाद टीम इंडिया की रेटिंग 269 हो गई थी. भारत ने इंग्लैंड की बराबरी कर ली थी. इंग्लैंड की रेटिंग भी 269 ही थी. भारत के पास अंतिम दो में से एक मैच जीतकर नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका था. इंग्लैंड दूसरे नंबर पर खिसक जाता. भारत को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम इंडिया की रेटिंग गिरकर 267 पहुंच गई. भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया. दोनों टीमों के बीच अब दो अंकों का अंतर हो गया है. रैंकिंग में 260 की रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 2 कप्तान, 2 टीमें… वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड? शेड्यूल और मैच टाइमिंग पर भी एक नजर

विज्ञापन

पांचवें मुकाबले में मिली हार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला गया था. वहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन फ्लॉप हुए. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला. दोनों ने शानदार अर्धशतक जड़ा. दोनों के बीच 93 रनों की पार्टनरशिप हुई. ईशान ने 32 गेंदों में 61 रनों की शानदार इनिंग खेली. 5 चौके और 5 छक्के उन्होंने लगाए. अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए. नमन धीर ने 33 रन और नीतीश ने 22 रन बनाए. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 191 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली. फिलिप्स ने पूरी सीरीज में 341 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, मुश्किल में गिल-गंभीर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola