Team India Starts Practice: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए अब टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। 5 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी दुबई पहुंचे और उन्होंने प्रैक्टिस करना शुरू भी कर दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस साल का एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है। अब अभ्यास सत्र की कुछ फोटो और वीडियो सामने आई है।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया पहुंची दुबई
2025 के एशिया कप के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंची। हेड कोच गौतम गंभीर, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव समेत खिलाड़ी बस से उतरने के बाद ग्राउंड में जाते हुए दिखाई दिए। इसी बीच सभी के चेहरों में मुस्कुराहट नजर आई। साफ तौर पर टीम इंडिया के सभी सदस्य अच्छे और सकारत्मक मूड में हैं। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ये चीज उन्हें काफी ज्यादा फायदा दिला सकती है।
टीम इंडिया मैदान पर उतरी। इसी बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के सदस्यों और स्टाफ से बात करते हुए नजर आए। वो बीच में खड़े थे और उन्हें चारों ओर से खिलाड़ियों, कोच और स्टाफ ने घेरा हुआ था। वो एशिया कप के लिए टीम इंडिया को मोटिवेट कर रहे होंगे। ये फोटो भी काफी वायरल हो रही है।
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में बहाया पसीना
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नेट प्रैक्टिस के लिए जा रहे हैं। दोनों ही टीम के सबसे अहम सदस्य हैं और उन्हें इस तरह से साथ देखना बढ़िया बात है। एशिया कप के पहले वो अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे और इसका फायदा टीम को मैचों के दौरान देखने को मिलेगा।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे Asia Cup 2025 में हाहाकार! धांसू प्रदर्शन से लूटेंगे जमकर महफिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines