---विज्ञापन---

टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे Asia Cup 2025 में हाहाकार! धांसू प्रदर्शन से लूटेंगे जमकर महफिल

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के ये पांच खिलाड़ी विपक्षी टीमों की नींद उड़ा सकते हैं। अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी।

Abhishek Sharma
---विज्ञापन---

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम में ऐसे खिलाड़ियों को भरमार है, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। आइए आपको उन पांच भारतीय प्लेयर्स के नाम बताते हैं, जो एशिया कप में विपक्षी टीमों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

वर्ल्ड नंबर वन टी-20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले एक साल में उन्होंने बल्ले से जमकर धमाल मचाया है। वहीं, संजू सैमसन भी लाजवाब फॉर्म में चल रहे हैं। संजू ने पिछली 10 पारियों में तीन शतक जमाए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी यूएई की धरती पर अपने तूफानी बल्लेबाजी से जमकर कोहराम मचा सकते हैं। वहीं, अक्षर पटेल बल्ले और गेंद दोनों से ही महफिल लूट सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2025 10:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola