हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नंबर 9 पर भी बल्लेबाजी करने को तैयार हैं संजू सैमसन, भारतीय विकेटकीपर ने दिया हैरान करने वाला बयान 

Sanju Samson: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 फॉर्मेट में बल्ले के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन किया. उसके बाद भी एसीसी एशिया कप 2025 के दौरान उन्हें सलामी बल्लेबाजी से हटाकर नंबर 5 पर भेजा गया. इस बारे में अब सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बड़ा बयान दिया है. सैमसन अब नंबर 9 पर भी बल्लेबाजी करने को तैयार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: भारतीय टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं. टी20 फॉर्मेट में संजू सैमसन ने बतौर सलामी बल्लेबाज रनों की बारिश की दी. उसके बाद भी हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी बैटिंग ऑर्डर बदल दिया. एसीसी एशिया कप 2025 में सैमसन नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. अब संजू ने अपनी बल्लेबाजी पोजीशन पर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है. सैमसन के स्टेटमेंट ने सभी को चौंका दिया है. 

बैटिंग ऑर्डर पर बोले संजू सैमसन 

टी20 टीम में जब सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी हुई तो संजू सैमसन की बैटिंग पोजीशन बदलनी पड़ी. अभिषेक शर्मा की जगह तो पहले से ही पक्की नजर आ रही थी. एसीसी एशिया कप 2025 के दौरान संजू को बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला, क्योंकि वो नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. बैटिंग ऑर्डर के बारे में बोलते हुए सैमसन ने सीईएटी अवार्ड फंक्शन पर कहा, ‘मुझे अपने देश के लिए खेलने पर बहुत गर्व है. जिस माहौल में हम खेलते हैं. अगर वे मुझे 9वें नंबर पर भी बल्लेबाजी करने के लिए कहें, तो मैं टीम के लिए ऐसा भी करूँगा.’ 

ये भी पढ़ें: कप्तानी छीनने के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान आया सामने, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मिला सम्मान 

विज्ञापन

संजू सैमसन ने रोहित शर्मा को कहा धन्यवाद 

सीईएटी अवार्ड फंक्शन में संजू सैमसन के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और नए वनडे के उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी नजर आए. इस फंक्शन में टी20 विश्व कप 2024 में मिली जीत के बारे में पूछे जाने पर संजू ने कहा, ‘सफलता का फार्मूला पाने में 16 साल लग गए, रोहित भाई को धन्यवाद.’ संजू सैमसन ने एसीसी एशिया कप 2025 में 24 रनों की छोटी लेकिन बेहद अहम पारी खेली थी. मुश्किल समय में सैमसन ने तिलक वर्मा का साथ दिया था. संजू अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi पर लगे ‘लापरवाही’ के आरोप! कोच ने वापसी पर ‘जांच’ करने की दी चेतावनी  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola